सीढ़ीनुमा प्राकृतिक संरचनाओं से निर्मित - तीरथगढ जलप्रपात
Quick Destination Logistics
जगदलपुर से 35 किलामीटर की दूरी पर स्थित यह मनमोहक जलप्रपात पर्यटकों का मन मोह लेता है। पर्यटक इसकी मोहक छटा में इतने खो जाते हैं कि यहाँ से वापिस जाने का मन ही नहीं करता। मुनगाबहार नदी पर स्थित यह जलप्रपात चन्द्राकार रूप से बनी पहाड़ी से 300 फिट नीचे सीढ़ी नुमा प्राकृतिक संरचनाओं पर गिरता है, पानी के गिरने से बना दूधिया झाग एवं पानी की बूंदों का प्राकृतिक फव्वारा पर्यटकों को मन्द-मन्द भिगो देता है। करोड़ो वर्ष पहले किसी भूकंप से बने चन्द्र-भ्रंस से नदी के डाउन साइड की चट्टाने नीचे धसक गई एवं इससे बनी सीढ़ी नुमा घाटी ने इस मनोरम जलप्रपात का सृजन किया होगा।
कैसे पहुंचें:
हवाई मार्ग द्वारा
स्वंय हवाई अड्डा वर्तमान में एयर ओडिशा द्वारा संचालित है | यहाँ से रायपुर एवं विशाखापत्तनम के लिए हवाई सेवा प्रारंभ है | इसके आलावा डी.आर.डी.ओ,एयर फोर्स,बी.एस.एफ एवं सी.आर.पी.एफ. निजी चार्टर प्लेन यहाँ संचालित करते हैं | छत्तीसगढ़ का मुख्य हवाई अड्डा स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा, रायपुर है ,जिसकी दूरी 300 किमी है । यह भोपाल, इंदौर, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई आदि जैसे प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
ट्रेन द्वारा
रेलवे लाइन से विशाखापट्नम एवं रायपुर से भी जुड़ा हुआ है |जगदलपुर रेलवे स्टेशन को लौह अयस्क के किरंदुल से विशाखापत्तनम परिवहन हेतु मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है | इसका संचालन पूर्व तट रेलवे द्वारा किया जाता है | यहाँ से विशाखापत्तनम -किरंदुल ,दुर्ग-जगदलपुर ,हावडा-कोरापुट ,हीराकुंड एक्सप्रेस एवं जगदलपुर -विशाखापत्तनम (रात्रिकालीन एक्सप्रेस ) का संचालन किया जा रहा है |वर्तमान में रावघाट -जगदलपुर रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर है |
सड़क के द्वारा
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 30 और रायपुर, भिलाई आदि जैसे कई अन्य राज्य राजमार्गों के एक अच्छी तरह से जुड़ा रोड़ नेटवर्क हैं। जगदलपुर से एवं जगदलपुर के लिए नियमित बस सेवाएं, एक्सप्रेस या स्लीपर बसे चलती है | जगदलपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से तेलंगाना राज्य परिवहन निगम की बस जगदलपुर से हैदराबाद ,आंध्र प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बस जगदलपुर से विशाखापट्नम ,विजयवाड़ा एवं राजमेहंदरी ,ओड़ीशा राज्य परिवहन से मलकानगिरी,भुवनेश्वर एवं जयपुर ओडिशा में लिए नियमित बसे हैं |

Frequently Asked Questions
What is the best time to visit सीढ़ीनुमा प्राकृतिक संरचनाओं से निर्मित - तीरथगढ जलप्रपात? expand_more
How do I reach सीढ़ीनुमा प्राकृतिक संरचनाओं से निर्मित - तीरथगढ जलप्रपात from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for सीढ़ीनुमा प्राकृतिक संरचनाओं से निर्मित - तीरथगढ जलप्रपात? expand_more
Are permits required for visiting सीढ़ीनुमा प्राकृतिक संरचनाओं से निर्मित - तीरथगढ जलप्रपात? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.