बड़े तरिया - कुम्हारी का पिकनिक स्पॉट…
कुम्हारी के लोगों को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने गत दिनों कुम्हारी में 26 करोड़ की लागत से बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन का भी शुभारंभ किया।
18 एकड़ क्षेत्र में फैला है बड़े तरिया
बड़े तरिया लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तरिया के परिसर में फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टनल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज भी बनाया गया है।
70 साल पुराने पीपल के पेड़ को किया गया शिफ्ट
बड़े तरिया में आप सभी को टॉय ट्रेन, शानदार झूले, चौपाटी, ग्रीन टनल, म्युजिकल, फाउण्टेन लेजर शो, विडियो प्रोजेक्टर एवं शानदार पार्क देखने को मिल रहा है। 70 साल से अधिक पुराने पीपल के पेड़ को दूसरी जगह से लाकर बड़े तरिया में पुनर्जीवित किया गया है।

बड़े तरिया परिसर में हैं कई नई सुविधाएं
"लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो"
बड़ा तालाब में आने वाले आगंतुकों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से प्रतिदिन संध्या 7:30 बजे लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो का आयोजन किया जाएगा। लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन में अलग-अलग थीम की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। इस मनमोहक कार्यक्रम की समय-सीमा 13 मिनट की होगी।

कुम्हारी का बड़े तरिया बनेगा पिकनिक स्पॉट... म्यूजिकल फाऊंटेन शो, फूड स्टॉल, टॉय ट्रेन, ग्रीन वॉकिंग टनल, फ्लावर बेड, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज जैसी मिलेगी सुविधाएं...
ग्रीन वॉकिंग टनल
बड़े तरिया के प्रवेश द्वार के कुछ ही कदम पर लोगों के सुबह सैर के लिए ग्रीन वाकिंग टनल बनाया गया है। इसके पाथ -वे के दोनों ओर रंग बिरंगे फूल और हरियाली है। वाकिंग पाथ वे में घास बिछी है जो कि पैदल चलने वालों को प्रकृति के और करीब लाती है।

फूड जोन
आगंतुकों को बड़े तालाब के प्रवेश द्वार से अंदर आते ही, बाई ओर फूड जोन मिलेगा। जिसमें चाईना हाऊस, हैप्पी टी, मिलेट कैफे, बिरयानी स्ट्रीट और चाट-चौपाटी जैसे कई फूड स्टॉल लजीज व्यंजनों के साथ आगंतुकों का मन मोहने के लिए तैयार मिलेंगे। चाईना हाऊस में चाऊमीन, हक्का नुडल, मोमोस, पनीर, चिल्ली और हैप्पी टी स्टॉल में चाय और कॉफी की बहुत सारी वैरायटी देखने को मिलेगी। स्वाद और सेहत का गठजोड़ चाहने वालों को मिलेट कैफे के माध्यम से हाईप्रोटीन और कैलोरी युक्त पौष्टिकता से भरे विकल्प भी मिलेंगे।
ड्रेन फाऊंटेन और टॉय ट्रेन
बड़े तरिया के सेंटर में बच्चों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से 48 बच्चों के लिए प्रतिदिन टॉय ट्रेन भी चलेगी। जब ट्रेन ट्रेक पर दौड़ेगी तो बच्चे अपने स्थान से ड्रेन फाऊंटेन के फुहारों का नजारा भी देखेंगे और टॉय ट्रेन का सफर का भी आनंद लेंगे। यह ड्रेन फाऊंटेन ग्राऊंड लेवल से लगभग 10 फीट नीचे और 500 मीटर में फैला हुआ है जो कि टॉय ट्रेन के पाथवे को फॉलो कर रहा है। ये नजारा बच्चों व उपस्थित अन्य दर्शकों के लिए बहुत ही मनमोहक सिद्ध होगा।
आगन्तुकों के लिए समय निर्धारित
आम नागरिकों के लिए बड़े तरिया के खुलने व बंद होने का समय संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मेटनेंस के दृष्टिकोण से एंट्री फीस, लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन और टॉय ट्रेन की फीस 10 रूपए निर्धारित की गई है।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit बड़े तरिया - कुम्हारी का पिकनिक स्पॉट…? expand_more
How do I reach बड़े तरिया - कुम्हारी का पिकनिक स्पॉट… from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for बड़े तरिया - कुम्हारी का पिकनिक स्पॉट…? expand_more
Are permits required for visiting बड़े तरिया - कुम्हारी का पिकनिक स्पॉट…? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.