भारत पर्व में छग के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन....
Quick Destination Logistics
भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र
हजारों पर्यटन प्रेमियों ने ली छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में ली जानकारी
देश की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से दिल्ली के लाल किला परिसर में 26 जनवरी से 6 दिवसीय कार्यक्रम 'भारत पर्व' का आयोजन किया गया है। पर्व का दूसरा दिन भी छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम रहा। पर्व में आए लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के स्टाल में काफी रूचि दिखाएं तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों की जानकारी ली गई। राज्य की विविधता लिए पर्यटन स्थलों में जशपुर का चाय बागान और कुटुमसर गुफा, कैलाश झील में बांसों से बना बोट साहसिक पर्यटन के लिए बहुत पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य इस वर्ष गणतंत्र दिवस के पावन संध्या से 6 दिनों तक चलने वाले पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के सभी राज्यों द्वारा अपनी कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य ने भी पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस पर्व में छत्तीसगढ़ ने अपनी अहम प्रस्तुति देते हुए राज्य के पर्यटन स्थलों से आकर्षक स्टाल से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के खान-पान से लोगों को अवगत कराने के लिए गढ़ कलेवा के स्टाल के माध्यम से छत्तीसगढ़ी व्यंजन, हस्तशिल्प, हथकरघा का प्रदर्शन सह-विक्रय किया जा रहा है।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit भारत पर्व में छग के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन....? expand_more
How do I reach भारत पर्व में छग के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन.... from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for भारत पर्व में छग के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन....? expand_more
Are permits required for visiting भारत पर्व में छग के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन....? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.