बलौदाबाजार-भाटापारा बनेगा पर्यटकों की पहली पसंद
छुइहा जलाशय से लेकर गिरौदपुरी धाम तक होगा कायाकल्प
अब वह दिन दूर नहीं जब बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश के एक बड़े पर्यटन हब के रूप में जाना जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के पर्यटन स्थलों को नया रूप देने के लिए एक बड़ी कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा की पहल पर हुई 'जिला पर्यटन विकास समिति' की बैठक में जिले को टूरिज्म मैप पर चमकने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं।

छुइहा जलाशय बनेगा नया टूरिज्म स्पॉट
शहर के बेहद करीब स्थित छुइहा जलाशय का चेहरा जल्द ही बदलने वाला है। कलेक्टर ने इसे जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। यहाँ पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं, मनोरंजन और घूमने के लिए एक शानदार माहौल तैयार किया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि जलाशय में अब बोटिंग का आनंद भी मिलेगा, जिसे स्थानीय हीरा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित करने की तैयारी है। इससे न केवल पर्यटकों को सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
धार्मिक और इको-टूरिज्म पर फोकस
जिले में पर्यटन के हर रंग को संवारा जा रहा है, प्रसिद्ध गिरौदपुरी धाम के विकास और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नेचर और एडवेंचर के लिए सोनबरसा जंगल सफारी में पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। साथ ही, गिधौरी के समीप महानदी तट को और अधिक खूबसूरत बनाया जाएगा। वहीं खोरसी नाला के पास चेक डेम का निर्माण और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की योजना है, जिससे वहां का प्राकृतिक वातावरण और भी निखर उठेगा।
स्थानीय लोगों की बढ़ेगी कमाई
पर्यटन के इन नए केंद्रों के विकसित होने से जिले की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही, जिले के स्थानीय व्यंजन और उत्पाद भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय होंगे।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को काम में तेजी लाने और समय पर योजना पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि बलौदाबाजार-भाटापारा को प्रकृति, धार्मिक आस्था और इको-टूरिज्म के एक बेहतरीन केंद्र के रूप में स्थापित किया जाए।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit बलौदाबाजार-भाटापारा बनेगा पर्यटकों की पहली पसंद? expand_more
How do I reach बलौदाबाजार-भाटापारा बनेगा पर्यटकों की पहली पसंद from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for बलौदाबाजार-भाटापारा बनेगा पर्यटकों की पहली पसंद? expand_more
Are permits required for visiting बलौदाबाजार-भाटापारा बनेगा पर्यटकों की पहली पसंद? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.