छत्तीसगढ़ पर्यटन ऑनलाइन बुकिंग में साइबर ठगी का खतरा, बोर्ड ने किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की सैर की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटन स्थलों और ठहरने की सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली संभावित साइबर ठगी को लेकर पर्यटकों को सतर्क किया है। बोर्ड के मुताबिक, कुछ अनधिकृत वेबसाइट, मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और संदिग्ध लिंक के जरिए छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम पर बुकिंग की पेशकश की जा रही है।
बोर्ड ने पर्यटकों से कहा है कि होटल, पर्यटन आवास, टूर पैकेज या अन्य सुविधाओं की बुकिंग के लिए केवल अधिकृत माध्यमों का इस्तेमाल करें। किसी अनजान वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज या लिंक पर भरोसा कर ऑनलाइन भुगतान करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जरूर जांच लें।
आकर्षक ऑफर के नाम पर हो सकती है ठगी
साइबर ठग छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के नाम और लोगो के साथ पर्यटन स्थलों की तस्वीरों और प्रचार सामग्री का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित कर सकते हैं। कम कीमत में होटल या पर्यटन पैकेज देने का लालच देकर पहले भुगतान कराया जा सकता है। रकम ट्रांसफर होने के बाद ठग मोबाइल बंद कर सकते हैं या संपर्क से बाहर हो सकते हैं।
इन संकेतों को नजरअंदाज न करें
पर्यटन बोर्ड ने कहा है कि बाजार की तुलना में बेहद कम कीमत पर बुकिंग का ऑफर मिले तो सावधान रहें। अगर कोई व्यक्ति तत्काल भुगतान का दबाव बनाए या निजी बैंक खाते अथवा अनजान UPI पर रकम भेजने को कहे, तो पहले उसकी पुष्टि करें।
सोशल मीडिया के जरिए बुकिंग कराने वाले अनजान अकाउंट, मोबाइल नंबर और संदिग्ध लिंक पर भी बिना सत्यापन के भुगतान नहीं करना चाहिए।
भुगतान से पहले करें बुकिंग का सत्यापन
बोर्ड के मुताबिक, किसी बुकिंग वेबसाइट, लिंक, मोबाइल नंबर या सोशल मीडिया पेज की प्रामाणिकता को लेकर संदेह हो तो भुगतान करने से पहले पर्यटन बोर्ड से जानकारी हासिल करनी चाहिए। पर्यटकों से यात्रा और बुकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
छत्तीसगढ़ पर्यटन हेल्पलाइन
पर्यटक बुकिंग से जुड़ी किसी जानकारी या संदेह की स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं +91-7714224600 , 18001026415
पर्यटन बोर्ड का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली संभावित ठगी से बचा जा सकता है। किसी भी आकर्षक ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि करना जरूरी है।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit छत्तीसगढ़ पर्यटन ऑनलाइन बुकिंग में साइबर ठगी का खतरा, बोर्ड ने किया अलर्ट? expand_more
How do I reach छत्तीसगढ़ पर्यटन ऑनलाइन बुकिंग में साइबर ठगी का खतरा, बोर्ड ने किया अलर्ट from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for छत्तीसगढ़ पर्यटन ऑनलाइन बुकिंग में साइबर ठगी का खतरा, बोर्ड ने किया अलर्ट? expand_more
Are permits required for visiting छत्तीसगढ़ पर्यटन ऑनलाइन बुकिंग में साइबर ठगी का खतरा, बोर्ड ने किया अलर्ट? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.