यह है छत्तीसगढ़ के पहला रेल रेस्टोरेंट, जहां खाने के साथ मिलेगा सफर का फील
Quick Destination Logistics
अगर आप सफर के साथ खाना पीना एंजॉय करना चाहते हैं और आप बिलासपुर में हैं तो आपके लिये यह परफेक्ट प्लेस है। जहां आप कन्फ्यूज हो जाएंगे कि आप सफर में हैं या रेस्टोरेंट में हैं। जी हां इन दिनों बिलासपुर के लोग रेलवे स्टेशन की ओर रुख कर रहे हैं। जो भी यहां आ रहा है वो इस जगह की तारीफ जरूर कर रहा है। यहां का इंटीरियर और जगह सब कुछ एकदम यूनिक है। यह नया रेस्टोरेंट बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर खुला है। जिसे ट्रेन के कोच में ही तैयार किया गया है।
इस रेल रेस्टोरेंट का लुक और इसका सिटिंग अरेंजमेंट एकदम खास है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में खुले इस रेल रेस्टोरेंट को आप दूर से शायद पहचान भी ना पाएं। आपको लगेगा की ये तो ट्रेन का डिब्बा है। लेकिन जैसे ही अंदर जाएंगे, आप देखेंगे कि ये तो रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट को ट्रेन के डिब्बे के इस्तेमाल से बनाया गया है। ट्रेन के डिब्बे का उपयोग कर उसे पूरी तरह से नया लुक दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के पहला रेल रेस्टोरेंट

रेल कोच में खुला यह रेस्टोरेंट खाने के दौरान ट्रेन के सफर का फील देता है। ऐसा लगता है कि हम ट्रेन में सफर करते हुए लजीज खाने का आनंद ले रहे हैं। अंदर सिटिंग के लिए कुर्सी बिलकुल ट्रेन की सीट जैसी हैं। लेकिन यहां बीच में टेबल भी दिए गए हैं। ऐसा लगता है, मानो आप ट्रेन के अंदर ही हों। बस उसका इंटीरियर रेस्टोरेंट की तरह है और खाने पीने की एक से बढ़कर एक चीजें भी यहां मिल जाएंगी।
बता दें कि इस रेस्टोरेंट को भारतीय रेलवे और हल्दीराम ने तैयार किया है। इंडियन रेलवे की थीम पर बना यह रेस्टोरेंट अब शहर के लोगों की पसंद बनता जा रहा है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री भी यहां आकर फास्ट फूड का जायका भी ले रहे हैं।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit यह है छत्तीसगढ़ के पहला रेल रेस्टोरेंट, जहां खाने के साथ मिलेगा सफर का फील? expand_more
How do I reach यह है छत्तीसगढ़ के पहला रेल रेस्टोरेंट, जहां खाने के साथ मिलेगा सफर का फील from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for यह है छत्तीसगढ़ के पहला रेल रेस्टोरेंट, जहां खाने के साथ मिलेगा सफर का फील? expand_more
Are permits required for visiting यह है छत्तीसगढ़ के पहला रेल रेस्टोरेंट, जहां खाने के साथ मिलेगा सफर का फील? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.