Chhattisgarh schedule 1 min read

IITM Bengaluru में Chhattisgarh Tourism का दमदार प्रदर्शन, निवेश और पर्यटन को मिले नए अवसर

T
Trips N Trippers Editorial
Published on • Raipur, India
IITM Bengaluru में Chhattisgarh Tourism का दमदार प्रदर्शन, निवेश और पर्यटन को मिले नए अवसर
verified

Quick Destination Logistics

Best Season October to March (Pleasant Central Indian Winter)
Nearest Transit Raipur Airport (RPR) & Jagdalpur Railway Station
Ideal Duration 4 Days / 3 Nights

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में Chhattisgarh Tourism लगातार प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय मंचों पर नई पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट (IITM) Bengaluru में प्रभावशाली भागीदारी दर्ज कराई। यहां राज्य की पर्यटन संभावनाओं, निवेश के अवसरों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को देशभर के पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत किया गया।

पर्यटन नीति और निवेश की संभावनाओं पर रहा फोकस

आईआईटीएम बेंगलुरु में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में कर्नाटक के ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री के. जे. जॉर्ज भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उप महाप्रबंधक पूनम शर्मा ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पर्यटन नीति, अधोसंरचना, निवेश की संभावनाओं और विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान कर्नाटक पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के स्टॉल का अवलोकन किया। दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच पर्यटन निवेश, जनजातीय पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, इको-टूरिज्म और विरासत संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बस्तर की संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर बनी आकर्षण का केंद्र

पूनम शर्मा ने बस्तर के जनजातीय पर्यटन, विश्वप्रसिद्ध घड़वा शिल्प, रामनामी समुदाय की सांस्कृतिक परंपरा, इको-टूरिज्म और धार्मिक पर्यटन की विशेषताओं से पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

उन्होंने देशभर से आए टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंसियों को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण भी दिया। साथ ही राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन सुविधाओं की जानकारी साझा की।

इन पर्यटन स्थलों ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान

  • चित्रकोट जलप्रपात
  • तीरथगढ़ जलप्रपात
  • कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
  • सिरपुर
  • भोरमदेव
  • राम वन गमन पर्यटन परिपथ
  • जनजातीय संस्कृति
  • वन्यजीव पर्यटन
  • इको-टूरिज्म
  • होम-स्टे नीति

15 टूर ऑपरेटर्स ने किए नए व्यावसायिक संपर्क

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल से पंजीकृत 15 टूर ऑपरेटर्स और होटलियर्स ने भी भाग लिया। उन्होंने विभिन्न राज्यों के टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंसियों के साथ बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकों में हिस्सा लिया। इन बैठकों में पर्यटन पैकेज, होटल सेवाएं, यात्रा संचालन और भविष्य में व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। इससे प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

पर्यटन मंत्री ने क्या कहा

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों में शामिल करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की प्राकृतिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

help

Frequently Asked Questions

What is the best time to visit IITM Bengaluru में Chhattisgarh Tourism का दमदार प्रदर्शन, निवेश और पर्यटन को मिले नए अवसर? expand_more
The ideal time to explore IITM Bengaluru में Chhattisgarh Tourism का दमदार प्रदर्शन, निवेश और पर्यटन को मिले नए अवसर in Chhattisgarh is between October and March when Central India enjoys cool, pleasant daytime temperatures, making outdoor sightseeing and cultural trails very comfortable.
How do I reach IITM Bengaluru में Chhattisgarh Tourism का दमदार प्रदर्शन, निवेश और पर्यटन को मिले नए अवसर from Raipur? expand_more
Raipur (Swami Vivekananda Airport - RPR) serves as the primary gateway. From Raipur, well-paved national and state highways connect directly via private cabs, luxury coaches, and regional trains.
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for IITM Bengaluru में Chhattisgarh Tourism का दमदार प्रदर्शन, निवेश और पर्यटन को मिले नए अवसर? expand_more
Yes, Trips N Trippers provides end-to-end bespoke itineraries including government-certified local guides, sanitized private vehicles, heritage homestays, and tribal craft workshops.
Are permits required for visiting IITM Bengaluru में Chhattisgarh Tourism का दमदार प्रदर्शन, निवेश और पर्यटन को मिले नए अवसर? expand_more
Most open tourist destinations and cultural centers do not require special domestic permits. For restricted wildlife zones or interior tribal markets, our DMC handles all administrative clearances.
Tailored Central India Expeditions

Experience Bastar With Certified Local Experts

From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.

chat Inquire on WhatsApp
chat
DMC Desk Online WhatsApp Concierge