Uttar Pradesh schedule 1 min read

महानदी के तट पर पहली बार हुई गंगा आरती, बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र

T
Trips N Trippers Editorial
Published on • Raipur, India
महानदी के तट पर पहली बार हुई गंगा आरती, बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र

सावन के पहले सोमवार पर धमतरी के रुद्री स्थित चित्रोत्पला महानदी तट पर पहली बार भव्य महानदी गंगा आरती का आयोजन किया गया। बनारस की तर्ज पर 108 दीपों, शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और घंटियों की गूंज के बीच हुई इस आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराया। इसी अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से प्राचीन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर के विकास के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना की जानकारी भी सामने आई।

बनारस की तर्ज पर होगी नियमित महानदी गंगा आरती

धमतरी युवा ब्रिगेड और श्री रुद्रेश्वर महादेव परिवार की पहल पर आयोजित इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान 108 दीपों की रोशनी, वैदिक मंत्रों और शंखनाद से पूरा रुद्री घाट भक्तिमय माहौल में डूब गया। आयोजकों के अनुसार अब सावन के प्रत्येक सोमवार को महानदी तट पर नियमित रूप से गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

20 करोड़ से होगा रुद्रेश्वर धाम का कायाकल्प

प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर को आधुनिक धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। करीब 20 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर का चरणबद्ध विकास किया जाएगा। उद्देश्य प्राचीन धार्मिक विरासत को संरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

तीन चरणों में विकसित होगा मंदिर परिसर

मास्टर प्लान के तहत मंदिर की पारंपरिक भारतीय स्थापत्य शैली को संरक्षित रखा जाएगा। इसके साथ ही कई नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

परियोजना में शामिल प्रमुख कार्य

भव्य मुख्य प्रवेश द्वार और आकर्षक शिखर
तोरण द्वार, दीप स्तंभ और विशाल नंदी प्रतिमा
चौड़े पैदल मार्ग और सुरक्षित घाट
विश्राम गृह, प्रसाद एवं स्मृति केंद्र
फूड कोर्ट और डिजिटल सूचना प्रणाली
एआई आधारित हेल्थ कियोस्क
उद्यान और सांस्कृतिक मंडप
रिवर फ्रंट कॉटेज और ओपन एयर स्टेज
भविष्य में मरीन ड्राइव की तर्ज पर तट का विकास
पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर

परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था, ईवी चार्जिंग स्टेशन, वर्षा जल संचयन और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू, महापौर जगदीश रामू रोहरा, धमतरी कलेक्टर और पूर्व विधायक रंजना साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन का मानना है कि महानदी गंगा आरती और रुद्रेश्वर धाम का विकास धमतरी को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। इससे स्थानीय व्यापार, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

help

Frequently Asked Questions

What is the best time to visit महानदी के तट पर पहली बार हुई गंगा आरती, बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र? expand_more
The ideal time to explore महानदी के तट पर पहली बार हुई गंगा आरती, बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र in Uttar Pradesh is between October and March when Central India enjoys cool, pleasant daytime temperatures, making outdoor sightseeing and cultural trails very comfortable.
How do I reach महानदी के तट पर पहली बार हुई गंगा आरती, बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र from Raipur? expand_more
Raipur (Swami Vivekananda Airport - RPR) serves as the primary gateway. From Raipur, well-paved national and state highways connect directly via private cabs, luxury coaches, and regional trains.
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for महानदी के तट पर पहली बार हुई गंगा आरती, बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र? expand_more
Yes, Trips N Trippers provides end-to-end bespoke itineraries including government-certified local guides, sanitized private vehicles, heritage homestays, and tribal craft workshops.
Are permits required for visiting महानदी के तट पर पहली बार हुई गंगा आरती, बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र? expand_more
Most open tourist destinations and cultural centers do not require special domestic permits. For restricted wildlife zones or interior tribal markets, our DMC handles all administrative clearances.
Tailored Central India Expeditions

Experience Bastar With Certified Local Experts

From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.

chat Inquire on WhatsApp
chat
DMC Desk Online WhatsApp Concierge