India schedule 1 min read

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर दिल्ली के इन बेस्ट मार्केट्स में करें शॉपिंग

T
Trips N Trippers Editorial
Published on • Raipur, India
Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर दिल्ली के इन बेस्ट मार्केट्स में करें शॉपिंग

Karwa Chauth 2023: भारतीय महिलाओं के लिए करवाचौथ बहुत ही बड़ा त्योहार होता है। जिसकी तैयारियां महीने भर पहले से ही शुरू हो जाती हैं। इस साल करवाचौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में आपको उस दिन पहने जाने के लिए कपड़े, जूलरी आदि की शॉपिंग कर ही ली होगी, लेकिन अगर ये तैयारियां आपके बिजी शेड्यूल के चलते अब भी बाकी हैं, तो बिना और ज्यादा देर किए निकल जाएं दिल्ली के इन मार्केट्स में। जहां आप एक साथ ले सकती हैं पहनने, ओढ़ने से लेकर पूजा-पाठ के लिए हर एक जरूरी चीज़। सबसे अच्छी बात कि इन जगहों से आप बजट में खरीददारी कर सकती है।

ये हैं करवाचौथ शॉपिंग के लिए बेस्ट मार्केट्स

चांदनी चौक

चांदनी चौक को सिर्फ वेडिंग शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है यहां से आप हर तरह की शॉपिंग कर सकती हैं। फिर चाहे वो करवाचौथ के लिए हो या फिर दिवाली। चांदनी चौक में आप कम बजट में काफी सारी चीज़ें खरीद सकती हैं। कपड़ों की तो वैराइटी यहां है ही साथ ही जूलरी, घर सजावट, पूजा-पाठ हर एक चीज़ में ऑप्शन्स ही ऑप्शन्स हैं।

लाजपत मार्केट

लाजपत मार्केट में तो दीपावली के आस-पास फेस्टिवल जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। दुकानें रंग-बिरंगे कपड़ों, जूलरी, फुटवेयर्स से सजी हुई हैं। यहां तो आपको हर एक चीज़ के कई ऑप्शन्स मिलेंगे, जो आपको कनफ्यूज भी कर सकते हैं।

सरोजिनी मार्केट

अगर आप करवाचौथ के लिए खूबसूरत साड़ी ढूंढ़ रही हैं या मैचिंग जूलरी, यहां मिलेगा सबकुछ। वैसे सरोजिनी नगर मार्केट खासतौर से बजट शॉपिंग के लिए जाना जाता है। मोलभाव करने आता है तो इससे बेस्ट जगह कोई दूसरी हो ही नहीं सकती। करवाचौथ के अलावा यहां से आप विंटर वेयर्स, पार्टी वेयर्स की भी शॉपिंग कर सकती हैं।

तिलकनगर मार्केट

वेस्ट दिल्ली की इस मार्केट में भी साल के ज्यादातर महीने लोगों की भीड़ देखने को मिल ही जाती है। ब्राइडल कपड़ों के अलावा नॉर्मल ओकेजन्स तक यहां हर एक चीज़ मिल जाएगी आपको अपने बजट में। रेडीमेड कपड़ों के अलावा फुटवेयर्स, लेस, दुपट्टे, घर सजावट तक की लगभग हर एक चीज आपको आसानी से यहां मिल जाएगी।

help

Frequently Asked Questions

What is the best time to visit Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर दिल्ली के इन बेस्ट मार्केट्स में करें शॉपिंग? expand_more
The ideal time to explore Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर दिल्ली के इन बेस्ट मार्केट्स में करें शॉपिंग in India is between October and March when Central India enjoys cool, pleasant daytime temperatures, making outdoor sightseeing and cultural trails very comfortable.
How do I reach Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर दिल्ली के इन बेस्ट मार्केट्स में करें शॉपिंग from Raipur? expand_more
Raipur (Swami Vivekananda Airport - RPR) serves as the primary gateway. From Raipur, well-paved national and state highways connect directly via private cabs, luxury coaches, and regional trains.
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर दिल्ली के इन बेस्ट मार्केट्स में करें शॉपिंग? expand_more
Yes, Trips N Trippers provides end-to-end bespoke itineraries including government-certified local guides, sanitized private vehicles, heritage homestays, and tribal craft workshops.
Are permits required for visiting Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर दिल्ली के इन बेस्ट मार्केट्स में करें शॉपिंग? expand_more
Most open tourist destinations and cultural centers do not require special domestic permits. For restricted wildlife zones or interior tribal markets, our DMC handles all administrative clearances.
Tailored Central India Expeditions

Experience Bastar With Certified Local Experts

From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.

chat Inquire on WhatsApp
chat
DMC Desk Online WhatsApp Concierge