जैव विविधता का अनोखा खजाना, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में होगा पक्षी सर्वेक्षण
Quick Destination Logistics
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर मध्य भारत के जैव विविधता का एक अनोखा खजाना है। कांगेर घाटी अपने प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, रोमांचक गुफाओं के लिए देश-विदेश में विख्यात है। यहां भारत के पश्चिमी घाट एवं पूर्वीय हिमालय में पाए जाने वाले पक्षियों को भी देखा गया है। देश के विभिन्न परिदृश्यों में पाए जाने वाले पक्षियों का कांगेर घाटी से संबंध एवं उनके रहवास को समझने का प्रयास समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा किया गया है। इसी कड़ी में एक प्रयास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बर्ड कॉउंड इंडिया एवं बर्ड्स एंड वाइल्ड लाइफ ऑफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
जैव विविधता
पहली बार कांगेर घाटी पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन 25 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक किया जा रहा है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान निदेशक श्री धम्मशील गणविर ने बताया कि इस पक्षी सर्वेक्षण में देश के 11 राज्यों के 56 पक्षी विशेषज्ञों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान से प्रतिभागी इस पक्षी सर्वेक्षण में शामिल होंगे। 3 दिन तक ये कांगेर घाटी के अलग-अलग पक्षी रहवासों का निरीक्षण कर यहां पाई जाने वाली पक्षियों का सर्वेक्षण करेंगे। इस सर्वेक्षण से राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन में सहायता होगी तथा ईको-टूरिज्म में बर्ड वॉचिंग के नए आयाम सम्मिलित होंगे।

Baster dussehra
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit जैव विविधता का अनोखा खजाना, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में होगा पक्षी सर्वेक्षण? expand_more
How do I reach जैव विविधता का अनोखा खजाना, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में होगा पक्षी सर्वेक्षण from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for जैव विविधता का अनोखा खजाना, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में होगा पक्षी सर्वेक्षण? expand_more
Are permits required for visiting जैव विविधता का अनोखा खजाना, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में होगा पक्षी सर्वेक्षण? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.