भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : छत्तीसगढ़ के पवेलियन में बड़ी संख्या में पहुँच रहे देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर छत्तीसगढ़ के पवेलियन में पहुँच रहे हैं और अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। यहाँ कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ की नायाब शिल्प और कारीगरी का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया जा रहा है। मेले में लाइव प्रदर्शन के माध्यम से कलाकारों द्वारा विश्व प्रसिद्ध शिल्पकारी बेलमेटल, ढोकरा और गोदना आर्ट को प्रस्तुत किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के उद्योग विभाग के विशेष सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ के पवेलियन पहुंचे, जहां उन्होने सभी स्टालों का भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से आए सभी बुनकरों व शिल्पियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : छत्तीसगढ़ के पवेलियन में बड़ी संख्या में पहुँच रहे देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर
आपको बता दें कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का 14 नवंबर से आगाज हो गया है। इस बार मेले की थीम वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल पर आधारित छत्तीसगढ़ के पवेलियन को भी सजाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक सारांश मित्तर ने छत्तीसगढ़ के पवेलियन का उद्घाटन किया। 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 29 राज्यों सहित सभी केंद्र शासित प्रदेश शामिल हो रहे हैं। मेले में सभी राज्य अपनी प्रगति के साथ ही प्रत्येक क्षेत्र की विशेषता के अनुसार अपने औद्योगिक, कृषि और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में छत्तीसगढ़ का पेवलियन इस साल हॉल नंबर 2 फर्स्ट फ्लोर पर बनाया गया है। तीन सौ वर्ग फुट के क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए कुल 12 स्टाल लगाए गए हैं। वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, हैंडलूम, हस्तशिल्प, हर्बल, कृषि विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं, 21 नवंबर को राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कलाकार राज्य की समृद्ध लोक कला और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया। आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित इस मेले में अमृत महोत्सव की झलक भी देखने को मिल रही है। यह मेला 73 हजार वर्ग मीटर में नए आधुनिक प्रदर्शनी हाल में आयोजित किया गया है, जो कि काफी खूबसूरत है। मेले में देशी-विदेशी तीन हजार से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। पार्टनर स्टेट जहां बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र है। वहीं फोकस स्टेट उत्तर प्रदेश व केरल है।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : छत्तीसगढ़ के पवेलियन में बड़ी संख्या में पहुँच रहे देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर? expand_more
How do I reach भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : छत्तीसगढ़ के पवेलियन में बड़ी संख्या में पहुँच रहे देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : छत्तीसगढ़ के पवेलियन में बड़ी संख्या में पहुँच रहे देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर? expand_more
Are permits required for visiting भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : छत्तीसगढ़ के पवेलियन में बड़ी संख्या में पहुँच रहे देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.