दिल्ली- NCR को मिली 'नमो भारत' की सौगात, सबसे तेज ट्रेन में मात्र 20 रुपए में भी कर सकते हैं सफर
दिल्ली-एनसीआर को जिस रैपिड रेल की सौगात मिल गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार साहिबाबाद में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ अब आम लोग शनिवार से इसमें सफर कर सकेंगे। देश की पहली मिनी बुलेट ट्रेन का नाम 'नमो भारत' है। दिल्ली-मेरठ के बीच इस रूट पर अभी ट्रेन 17 किलोमीटर ही दौड़ेगी। साहिबाबाद से दुहाई के बीच 5 स्टेशन का सफर होगा।
नमो भारत रैपिड रेल की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हालांकि, अभी इसे अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। ट्रेन की औसत गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।
इन स्टेशनों के बीच चलेगी ट्रेन
अभी ट्रेन 5 स्टेशन का सफर करेगी। इनमें साहिबादा, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली से मेरठ तक कुल 25 स्टेशन होंगे, जिनमें 4 भूमिगत स्टेशन हैं। सभी स्टेशन-सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, जंगपुरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नार्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्रमपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौराला मेट्रो, मेरठ नार्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो।

कम है किराया
देश की सबसे तेज और हाईटेक ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो तरह के कोच लगाए गए हैं। स्टैंडर्ड कोच में न्यूनतम 20 रुपए से अधिकतम 50 रुपए का किराया है। मसलन, शाहिबाबाद से गुलधर से गाजियाबाद से गुलधर जाने के लिए आपको 20 रुपए देने होंगे, जबकि साहिबाबाद से दुहाई डिपो जाने के लिए 50 रुपए किराया लगेगा। वहीं, प्रीमियम क्लास में न्यूनतम किराया 40 रुपए और अधिकम 100 रुपए है।
ट्रेन में क्या मिलेंगी सुविधाएं
नमो भारत ट्रेन का सफर आरामदायक रहने वाला है। इस ट्रेन में वाईफाई की सुविधा मिलेगी। ट्रेन की सीटें बेहद आरामदायक हैं। बिजनेस क्लास कोच में फूड डिस्पेंडिंग मशीनें भी लगाई गईं हैं। मैप के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो की तरह ऑडियो-वीडियो घोषणा की जाएगी। बाहर का नाजारा देखने के लिए डबल ग्लेज्ड, टेम्पर्ड प्रूफ बड़ी शीशे की खिड़कियां हैं। मेट्रो की तरह महिलाओं के लिए एक कोच रिजर्व रखा गया है। स्टेशन से ट्रेन तक दिव्यागों की सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा गया है।
55 मिनट में होगा दिल्ली से मेरठ का सफर
दिल्ली से मेरठ तक ट्रेन 2025 तक दौड़ने की उम्मीद है। इससे दोनों शहरों के बीच महज 55 मिनट में सफर हो सकेगा। सामान्य ट्रेन को दिल्ली-मेरठ के बीच 2-3 घंटे का समय लगता है। एनसीआरटीसी के अधिकारी के मुताबिक पूरा कॉरिडोर शुरू होने के बाद रोजाना आठ लाख लोग सफर करेंगे।

Frequently Asked Questions
What is the best time to visit दिल्ली- NCR को मिली 'नमो भारत' की सौगात, सबसे तेज ट्रेन में मात्र 20 रुपए में भी कर सकते हैं सफर? expand_more
How do I reach दिल्ली- NCR को मिली 'नमो भारत' की सौगात, सबसे तेज ट्रेन में मात्र 20 रुपए में भी कर सकते हैं सफर from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for दिल्ली- NCR को मिली 'नमो भारत' की सौगात, सबसे तेज ट्रेन में मात्र 20 रुपए में भी कर सकते हैं सफर? expand_more
Are permits required for visiting दिल्ली- NCR को मिली 'नमो भारत' की सौगात, सबसे तेज ट्रेन में मात्र 20 रुपए में भी कर सकते हैं सफर? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.