यमुना नदी के तट पर बनेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
Quick Destination Logistics
पर्यटकों को आकर्षित करने यमुना नदी के तट पर बनेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
दुनियाभर की कई नदियों के तट पर पर्यटन को बढ़ावा देते हुए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट चल रहे हैं. इसी तरह भारत के अलग-अलग राज्य भी इस दिशा में अपने कदम बढ़ा रहे हैं. दक्षिण भारत के राज्यों समेत पटना में भी ऐसे रेस्टोरेंट चल रहे हैं. इस कड़ी में अब उत्तर प्रदेश का नाम भी जुडऩे जा रहा है.यमुना नदी के तट पर उत्तर प्रदेश के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को बनाने पर सहमति मिल गई है।
लगभग 5 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट स्मार्ट सिटी द्वारा फंड किया जा रहा है और इसे क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिज्म एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (यूपीएसटीडीसी) को दी गई है.

बाढ़ के 3 महीनों में शिफ्ट किया जाएगा. यह रेस्टोरेंट साल में 9 महीने पर्यटकों को आकर्षित करेगा और बाढ़ के 3 महीनों में इसे किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा.
सुविधाएं
रेस्टोरेंट के अतिरिक्त इस बजट के अंतर्गत बोट शेड, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को वाटर फ्रंट से जोडऩे के दृष्टिगत एक स्लिप वे, नदियों में पार्टी एवं अधिक लोगों को एक साथ बोटिंग करने के दृष्टिगत दो कैटामारन (विशेष प्रकार की बड़ी बोट्स जिन पर 40 से अधिक व्यक्तियों को ले जाया जा सकता है), आपातकालीन स्थितियों में लोगों को रेस्क्यू कराने के लिए दो स्पीड बोट, पर्याप्त मात्रा में लाइफ जैकेट तथा लाइफ गार्ड्स के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit यमुना नदी के तट पर बनेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट? expand_more
How do I reach यमुना नदी के तट पर बनेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for यमुना नदी के तट पर बनेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट? expand_more
Are permits required for visiting यमुना नदी के तट पर बनेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.