जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने विदेशी पर्यटक पहुंचे
Quick Destination Logistics
प्राकृतिक सौंदर्य को देखने अब विदेशी पर्यटक भी पहुंचने लगे
जशपुर जिले के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए अब विदेशी पर्यटक भी पहुंचने लगे है यहां की सुंदर वादियां हरे भरे पेड़ पौधे दूरस्थ अंचल में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों और बिरहोर परिवार आदिवासी जीवन शैली रहन सहन लोक संस्कृति को नजदीक से जानने की इच्छा सहज ही पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

स्वीटजरलैंड के जोयल राबिन ने जशपुर का पारंपरिक व्यंजन धुसका और चिला का स्वाद चखा
पत्थलगांव विकास खंड ग्राम खजरीढाब के रहने वाले युवा और यूट्यूब वीडियो बनाने वाले दीपक आपट ने बताया कि वे हमेशा अपने यू ट्यूब चौनल के माध्यम से यहाँ की आदिवासी संस्कृति रहन सहन, लोक कला संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन देशदेखा, खुडियारानी, कैलाश गुफा, सोगड़ा चाय बगान, दनगरी, राजपुरी, दमेरा और अन्य पर्यटन स्थल का यूट्यूब के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। इस बार विदेशी पर्यटक में स्वीटजरलैंड के ज्यूरिख शहर के जोयल राबिन जिले के प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित होकर जिले में पहुंचे। उन्होंने जशपुर के जनजीवन रहन सहन जीवन शैली से काफी प्रभावित हुए साथ ही जशपुर का पारंपरिक व्यंजन धुसका, चीला का भी स्वाद चखा। जोयल राबिन ने बताया कि बहुत ही सुन्दर जिला है यहां के लोग सीधे सादे और सरल है। दीपक ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर पर्यटन क्षेत्र में काम करने की इच्छा जाहिर की।
Simlipal national park
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने विदेशी पर्यटक पहुंचे? expand_more
How do I reach जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने विदेशी पर्यटक पहुंचे from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने विदेशी पर्यटक पहुंचे? expand_more
Are permits required for visiting जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने विदेशी पर्यटक पहुंचे? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.