चारधाम यात्रा :- वाहनों के लिए बनाना होगा ग्रीन कार्ड
Quick Destination Logistics
चारधाम यात्रा में सरकार ने वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनवाना अनिवार्य किया है। ऋषिकेश में कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस साल यात्रा के लिए 350 बसें रिजर्व में रहेंगी और स्कूल बसों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। परिवहन मंंत्री चंदन रामदास ने कहा कि इस बार यात्रा में यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार 46 लाख तीर्थयात्री आए थे। इस बार पिछली बार से ज्यादा तीर्थयात्री आएंगे। पिछली बार जो कमियां रह गई थीं उन्हें सुधारा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर बस चालक-परिचालकों के लिए खाना और विश्राम करने के इंतजाम किए जा रहे हैं। जाम के कारण यात्रियों को कोई परेेशानी न हो इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रा से पहले रोडवेज की अनुबंधित 200 सीएनजी बसें आ जाएंगी। 60 इलेक्ट्रिक बसें भी रहेंगी।

चारधाम यात्रा जाने वालों के लिए जरूरी खबर... वाहनों के लिए बनाना होगा ग्रीन कार्ड
क्या है ग्रीन-कार्ड
यात्रा की पूरी अवधि के लिए यह ग्रीन-कार्ड मान्य होता है। कार्ड बनवाने के लिए वाहन को आरटीओ कार्यालय में ले जाना पड़ता है। यहां पर वाहनों के समस्त कागज, आरसी, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, परमिट, वाहन कर जमा करने का प्रमाण पत्र, चालक का लाइसेंस चेक किया जाता है। सभी परीक्षणों पर खरा उतरने के बाद व्यावसायिक वाहन स्वामी को https://greencard.uk.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने के बाद ग्रीन-कार्ड प्रदान कर दिया जाता है।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit चारधाम यात्रा :- वाहनों के लिए बनाना होगा ग्रीन कार्ड? expand_more
How do I reach चारधाम यात्रा :- वाहनों के लिए बनाना होगा ग्रीन कार्ड from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for चारधाम यात्रा :- वाहनों के लिए बनाना होगा ग्रीन कार्ड? expand_more
Are permits required for visiting चारधाम यात्रा :- वाहनों के लिए बनाना होगा ग्रीन कार्ड? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.