India schedule 1 min read

छत्तीसगढ़ का केरे गांव बना राष्ट्रीय आकर्षण

T
Trips N Trippers Editorial
Published on • Raipur, India
छत्तीसगढ़ का केरे गांव बना राष्ट्रीय आकर्षण

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम देने लगे हैं। श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित पहल के तहत जशपुर जिले का केरे गांव तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। यह गांव अब सामुदायिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता पर आधारित ग्रामीण पर्यटन का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहा है। साय सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान गढ़ रहा है, जहां विकास, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का संतुलित समन्वय देखने को मिल रहा है।

श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित पहल के तहत जशपुर जिले का केरे गांव तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है।

साय सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति के अंतर्गत राज्य सरकार ने दूरस्थ अंचलों की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विशेषताओं को पर्यटन से जोड़ने का सफल प्रयास किया है। इसी क्रम में केरे गांव को विकसित करते हुए यहां 5 होमस्टे स्थापित किए गए हैं, जहां स्थानीय ग्रामीणों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आतिथ्य सेवा से जोड़ा गया है। यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि ग्रामीणों के लिए स्थायी आय का स्रोत भी बन रही है।

ग्रामीण पर्यटन की नई मिसाल

हाल ही में केरे गांव स्थित महुआ होमस्टे में ठहरे पर्यटकों के अनुभव ने इस पहल की सफलता को और मजबूत किया है। बिलासपुर से रांची जा रहे यात्रियों ने इंटरनेट के माध्यम से इस होमस्टे की जानकारी प्राप्त कर यहां ठहरने का निर्णय लिया। गांव पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिला। पर्यटकों ने यहां की स्वच्छता, सुविधाओं और ग्रामीणों के आत्मीय व्यवहार की खुले दिल से सराहना की।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस पहल को राज्य के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केरे गांव जैसे मॉडल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं, जहां स्थानीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इनमें इको-टूरिज्म सर्किट का विकास, आदिवासी संस्कृति को पर्यटन से जोड़ना, होमस्टे नीति का विस्तार, पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचार-प्रसार शामिल हैं। इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

जिला प्रशासन, जशपुर द्वारा केरे गांव में विकसित की जा रही यह पहल सामुदायिक भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान भी संरक्षित हो रही है। सकारात्मक अनुभवों और बढ़ती लोकप्रियता के साथ केरे गांव अब राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में अग्रसर है।

help

Frequently Asked Questions

What is the best time to visit छत्तीसगढ़ का केरे गांव बना राष्ट्रीय आकर्षण? expand_more
The ideal time to explore छत्तीसगढ़ का केरे गांव बना राष्ट्रीय आकर्षण in India is between October and March when Central India enjoys cool, pleasant daytime temperatures, making outdoor sightseeing and cultural trails very comfortable.
How do I reach छत्तीसगढ़ का केरे गांव बना राष्ट्रीय आकर्षण from Raipur? expand_more
Raipur (Swami Vivekananda Airport - RPR) serves as the primary gateway. From Raipur, well-paved national and state highways connect directly via private cabs, luxury coaches, and regional trains.
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for छत्तीसगढ़ का केरे गांव बना राष्ट्रीय आकर्षण? expand_more
Yes, Trips N Trippers provides end-to-end bespoke itineraries including government-certified local guides, sanitized private vehicles, heritage homestays, and tribal craft workshops.
Are permits required for visiting छत्तीसगढ़ का केरे गांव बना राष्ट्रीय आकर्षण? expand_more
Most open tourist destinations and cultural centers do not require special domestic permits. For restricted wildlife zones or interior tribal markets, our DMC handles all administrative clearances.
Tailored Central India Expeditions

Experience Bastar With Certified Local Experts

From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.

chat Inquire on WhatsApp
chat
DMC Desk Online WhatsApp Concierge