राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर साईकल रैली का आयोजन
पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय एवं सी3, 36गढ़ साइक्लिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में "राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024" के उपलक्ष्य में आज 25 जनवरी 2024 को एक 'साईकल रैली' का आयोजन किया गया। चूंकि पर्यटन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा देता है, इसलिए भारत सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में सामान्य जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के रूप में स्थापित किया है। यह दिवस, पर्यटन और इसके सामाजिक, राजनीतिक, वित्तीय महत्त्व और सांस्कृतिक मूल्यों के बारे में वैश्विक समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।
पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को समर्पित "ट्रैवल फॉर लाइफ़" (टीएफएल) शुरू करने की योजना बनाई है, जिसे हाल ही में 27 सितंबर, 2023 को लॉन्च किया गया है, यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए "मिशन लाइफ़" के अनुरूप है। इस आयोजन का उद्देश्य "सतत विकास और विरासत का संरक्षण" थीम पर जागरूकता फैलाना है, साथ ही साथ इसका लक्ष्य भारत को सतत पर्यटन के लिए महान स्थलों में से एक बनाना है। टीएफएल कार्यक्रम पर्यटकों को सरल कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा जिसके परिणामस्वरूप पर्यावरण, जैव विविधता, स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार और स्थानीय समुदायों की सामाजिक-सांस्कृतिक अखंडता का संरक्षण होगा। इसका उद्देश्य पर्यटन मूल्य श्रृंखला में हितधारकों द्वारा संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग करना है।
साईकल रैली का आयोजन
साईकल रैली का शुभारंभ रायपुर स्थित मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से हुआ, इस अवसर पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय के प्रबंधक श्री मयंक दुबे द्वारा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की उपयोगिता एवं इसे मनाने का उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। तदरूपान्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार साहू (आईएफएस), सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार एवं श्री जॉब जकारिया, भारत में यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) छत्तीसगढ़ के प्रमुख द्वारा साईकल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह रैली रायपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), रायपुर तक पहुंची, जहाँ एनआईटी रायपुर के युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। जिसके उपरांत रैली का समापन भारत पर्यटन रायपुर के होटल जोहार स्थित कार्यालय पर किया गया। इस रैली में 110 साईकल चालकों ने प्रतिभागिता की।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर बेस्ट रील्स कॉन्टेस्ट में देशभर के क्रिएटर्स ने लिया भाग
सी3, 36गढ़ साइक्लिंग क्लब के प्रतिनिधि डॉ. भार्गव आयंगर द्वारा साइकिलिंग के फायदों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि कई स्टडी में पता चला है कि नियमित साइकिलिंग से आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिल सकता है। इससे मांसपेशियों का निर्माण हो सकता है और आराम करते समय भी अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। साथ ही साथ प्रतिदिन साइकिल चलाने से आपके पैरों को मजबूती मिलती है।
रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, साईकल चलायें, स्वस्थ रहें, एकल उपयोग प्लास्टिक को ना कहें, स्थानीय संस्कृति और विरासत का सम्मान करें, विरासत को संजोयें, विरासत की रक्षा करें जैसे कई नारों के साथ स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया।
आज आयोजित साईकल रैली के माध्यम से रेस्पोंसिबल (ज़िम्मेदार) एवं सस्टेनेबल (सतत) पर्यटन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया और प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहने व प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक संसाधनों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को ट्रैवल फॉर लाइफ़ की सामूहिक शपथ दिलाई गई एवं भारत पर्यटन द्वारा टी-शर्ट एवं कैप वितरित कर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। साईकल रैली के इस आयोजन को व्यापक रूप से सफल बनाने में अपना समय और ऊर्जा लगाने वाले अतिथियों, प्रतिभागियों, लॉजिस्टिक एवं मीडिया पार्टनर एवं सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय की सहायक प्रबंधक राधिका शर्मा द्वारा किया गया।
इसी के साथ ही राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर इंडिया टूरिज्म, छत्तीसगढ़ इकाई एवं ट्रिप्स और ट्रिपर्स के संयुक्त तत्वाधान में बेस्ट रील्स कॉन्टेस्ट का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में देशभर के क्रिएटर्स ने रील्स भेज कर सहभागिता दर्ज की। लोगों के द्वारा भेजी गई एन्ट्री में ओडिशा की लावण्या को मिला इन्होंने खंडाधार झरने की सुंदरता को अपने रिल्स में दिखाया वहीं राजस्थान की समीक्षा बेहरा, छत्तीसगढ़ से वैभव बंछोर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय विजेता रहे। साथ ही असम की हिमसिखा हजारिका सात्वना विजेता रही।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर साईकल रैली का आयोजन? expand_more
How do I reach राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर साईकल रैली का आयोजन from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर साईकल रैली का आयोजन? expand_more
Are permits required for visiting राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर साईकल रैली का आयोजन? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.