India schedule 1 min read

छग पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ

T
Trips N Trippers Editorial
Published on • Raipur, India
छग पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ
verified

Quick Destination Logistics

Best Season October to March (Pleasant Central Indian Winter)
Nearest Transit Raipur Airport (RPR) & Jagdalpur Railway Station
Ideal Duration 2 Days / 1 Night

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और सूचना केन्द्र का शुभारंभ

बिलासपुर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हुए निजी एवं शासकीय संस्थाओं को पर्यटन से लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा बिलासपुर में क्षेत्रीय कार्यालय सह पर्यटन सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथियों ने प्रताप चौक स्थित राघवेन्द्र भवन में क्षेत्रीय पर्यटक सूचना केंद्र का शुभारंभ किया।

इस मौके पर पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय से बिलासपुर संभाग के मुख्य पर्यटन केंद्रों खूंटाघाट जलाशय, अचानकमार अभ्यारण्य, मल्हार, ताला, रतनपुर, हसदेव बांगों, सतरेंगा, मदकूद्वीप आदि अनेक पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के मूलभूत सुविधाओ के विकास के लिए सम्बन्धित विभागों के समन्वय से जल्द कार्यवाही की जाएगी।

क्षेत्रीय कार्यालय

इस केन्द्र से सभी प्रकार के पर्यटन सम्बन्धी समस्त जानकारियां प्रदान की जाएगी । साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय से बिलासपुर संभाग के भीतर सभी जिलों में पर्यटन गतिविधियों के समन्वय से पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के कार्य विस्तार के लिए बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय सह पर्यटक सूचना केन्द्र से प्रदेश भर के पर्यटन मंडल द्वारा संचालित होटल मोटल रिसोर्ट आरक्षण, पर्यटन संबंधी समस्त जानकारी, छत्तीसगढ़ पर्यटन के प्रचार-प्रसार एवं बिलासपुर संभाग के पर्यटन उत्पादों को शामिल कर पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

help

Frequently Asked Questions

What is the best time to visit छग पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ? expand_more
The ideal time to explore छग पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ in India is between October and March when Central India enjoys cool, pleasant daytime temperatures, making outdoor sightseeing and cultural trails very comfortable.
How do I reach छग पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ from Raipur? expand_more
Raipur (Swami Vivekananda Airport - RPR) serves as the primary gateway. From Raipur, well-paved national and state highways connect directly via private cabs, luxury coaches, and regional trains.
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for छग पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ? expand_more
Yes, Trips N Trippers provides end-to-end bespoke itineraries including government-certified local guides, sanitized private vehicles, heritage homestays, and tribal craft workshops.
Are permits required for visiting छग पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ? expand_more
Most open tourist destinations and cultural centers do not require special domestic permits. For restricted wildlife zones or interior tribal markets, our DMC handles all administrative clearances.
Tailored Central India Expeditions

Experience Bastar With Certified Local Experts

From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.

chat Inquire on WhatsApp
chat
DMC Desk Online WhatsApp Concierge