India schedule 1 min read

नए साल में पहाड़ों की रानी शिमला रही गुलजार…

T
Trips N Trippers Editorial
Published on • Raipur, India
नए साल में पहाड़ों की रानी शिमला रही गुलजार…

नए साल में पहाड़ों की रानी शिमला रही गुलजार...पर्यटकों से भरी रही सड़कें...

नए साल में पहाड़ों की रानी शिमला की सड़कें पर्यटकों से भरी रही। साल के पहले दिन गुनगुनी धूप के बीच पर्यटक अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ नए साल का मजा लेते नजर आए। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार नए साल पर शिमला का रिज मैदान और मालरोड पर्यटकों से भरा नजर आया. नए साल का जश्न मनाने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने शिमला का रुख किया. इसके अलावा कुल्लू, मनाली, धर्मशाला और चंबा में भी पर्यटकों ने नए साल का जश्न मनाया। बताया जा रहा है कि इस साल नवंबर महीने तक हिमाचल प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पर्यटक आ चुके हैं।

शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला जि़ले में स्थित एक नगर है। यह राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह शिमला जि़ले का मुख्यालय भी है।
सन् 1864 से 1947 में भारत की स्वतंत्रता तक यह भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी था। शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है और इसे पहाड़ों की रानीभी कहा जाता है।

नए साल



शिमला लगभग 7267 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह अर्ध चक्र आकार में बसा हुआ है, जहां पूरे वर्ष ठण्डी हवाएं बहने का वरदान है। यहां घाटी का सुंदर दृश्य दिखाई देता है और महान हिमालय पर्वती की चोटियां चारों ओर दिखाई देती है। इसके उत्तर में बर्फ मानों क्षितिज तक जमी हुई है। यहां ठण्डी हवाएं बहती है और ओक तथा रोडोडेंड्रॉन के वनों से गुजरती हैं। शिमला का सुखद मौसम, आसानी से पहुंच और ढेरों आकर्षण इसे उत्तर भारत का एक सर्वाधिक लोकप्रिय पर्वतीय स्थान बना देते हैं।

रिज
शहर के मध्य में एक बड़ा और खुला स्थान, जहां से पर्वत श्रंखलाओं का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। यहां शिमला की पहचान बन चुका न्यू-गॉथिक वास्तुकला का उदाहरण क्राइस्ट चर्च और न्यू-ट्यूडर पुस्तकालय का भवन दर्शनीय है।

मॉल
शिमला का मुख्य शॉपिंग सेंटर, जहां रेस्तरां भी हैं। गेयटी थियेटर, जो पुराने ब्रिटिश थियेटर का ही रूप है, अब सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। रिज के समीप स्थित लक्कड़ बाजार, लकड़ी से बनी वस्तुओं और स्मृति-चिह्नों के लिए प्रसिद्ध है।

काली बाड़ी मंदिर
यह मंदिर स्कैंडल प्वाइंट से जनरल पोस्ट ऑफिस से की ओर कुछ गज की दूरी पर स्थित है। माना जाता है कि यहां श्यामला देवी की मूर्ति स्थापित है।

जाखू मंदिर
शिमला की सबसे ऊंची चोटी से शहर का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। यहां भगवान हनुमान का प्राचीन मंदिर है। रिज पर बने चर्च के पास से पैदल मार्ग के अलावा मंदिर तक जाने के लिए पोनी या टैक्सी द्वारा भी पहुंचा जा सकता है। माना जाता है कि इस स्थान पर हनुमान जी ने लक्ष्मण जी के लिए जडी बुटी का पर्वत ले जाते समय विश्राम किया था। इसलिए भी यह मन्दिर प्रसिद्ध है।

help

Frequently Asked Questions

What is the best time to visit नए साल में पहाड़ों की रानी शिमला रही गुलजार…? expand_more
The ideal time to explore नए साल में पहाड़ों की रानी शिमला रही गुलजार… in India is between October and March when Central India enjoys cool, pleasant daytime temperatures, making outdoor sightseeing and cultural trails very comfortable.
How do I reach नए साल में पहाड़ों की रानी शिमला रही गुलजार… from Raipur? expand_more
Raipur (Swami Vivekananda Airport - RPR) serves as the primary gateway. From Raipur, well-paved national and state highways connect directly via private cabs, luxury coaches, and regional trains.
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for नए साल में पहाड़ों की रानी शिमला रही गुलजार…? expand_more
Yes, Trips N Trippers provides end-to-end bespoke itineraries including government-certified local guides, sanitized private vehicles, heritage homestays, and tribal craft workshops.
Are permits required for visiting नए साल में पहाड़ों की रानी शिमला रही गुलजार…? expand_more
Most open tourist destinations and cultural centers do not require special domestic permits. For restricted wildlife zones or interior tribal markets, our DMC handles all administrative clearances.
Tailored Central India Expeditions

Experience Bastar With Certified Local Experts

From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.

chat Inquire on WhatsApp
chat
DMC Desk Online WhatsApp Concierge