ये है भारत का सबसे ऊंचा वाटरफॉल, 340 मीटर की ऊंचाई से गिरता है पानी
Quick Destination Logistics
इस बार हम आपको भारत के सबसे ऊंचा वाटरफॉल नोहकलिकाइ की सैर पर ले जाते हैं। यह झरना मेघालय में स्थित है जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इस वाटरफॉल को देखने के लिए देश के कोने-कोने से टूरिस्ट आते हैं।
340 मीटर की ऊंचाई से गिरता है यह वाटरफॉल
नोहकलिकाइ दुनिया का चौथा सबसे ऊंचा वाटरफॉल है। यह झरना 340 मीटर की ऊंचाई से गिरते हुए प्रकृति की सुंदरता का एहसास कराता है। मेघालय में चेरापूंजी के पास पूर्वी खासी हिल्स में यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा झरना स्थित है। आपको बता दें कि यह झरना देश का सबसे खूबसूरत और भव्य झरनों में से एक है। यह वाटरफॉल देखने में बेहद आकर्षक है जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे मेघालय का गौरव भी कहा जाता है।

आप भी ठंड के मौसम से इस झरने को देखने के लिए जा सकते हैं। जहां आप ट्रैकिंग और कैंपिंग कर सकते हैं। नोहकलिकाई झरने को देखने के लिए आप सड़क, हवाई और रेल मार्ग के जरिए जा सकते हैं।
यहां का निकटतम हवाई अड्डा शिलांग है। इसी तरह यहां जाने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन गुवाहाटी है। अगर आप सड़क मार्ग से जा रहे हैं तो आप चेरापूंजी तक जा सकते हैं जो शिलांग से 53 किमी दूर है। शिलांग से चेरापूंजी के लिए आपको बस मिल जाएगी। जहां से नोहकलिकाइ झरने के लिए टैक्सी से सफर कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit ये है भारत का सबसे ऊंचा वाटरफॉल, 340 मीटर की ऊंचाई से गिरता है पानी? expand_more
How do I reach ये है भारत का सबसे ऊंचा वाटरफॉल, 340 मीटर की ऊंचाई से गिरता है पानी from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for ये है भारत का सबसे ऊंचा वाटरफॉल, 340 मीटर की ऊंचाई से गिरता है पानी? expand_more
Are permits required for visiting ये है भारत का सबसे ऊंचा वाटरफॉल, 340 मीटर की ऊंचाई से गिरता है पानी? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.