India schedule 1 min read

विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटक पुलिस पर राष्ट्रीय सम्मेलन

T
Trips N Trippers Editorial
Published on • Raipur, India
विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटक पुलिस पर राष्ट्रीय सम्मेलन
verified

Quick Destination Logistics

Best Season October to March (Pleasant Central Indian Winter)
Nearest Transit Raipur Airport (RPR) & Jagdalpur Railway Station
Ideal Duration 4 Days / 3 Nights


पर्यटकों के साथ पर्यटक पुलिस का संबंध मैत्रीपूर्ण होना चाहिए : लोकसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली. बुधवार को विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित पर्यटक पुलिस पर राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभागियों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संबोधित किया। देश में पर्यटन के अनंत विकल्पों का उल्लेख करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि भारत प्राकृतिक संसाधन, एतिहासिक स्थल, पुरातात्विक स्मारक, एवं धार्मिक स्थल से परिपूर्ण देश है, जो वैश्विक स्तर पर पर्यटन के लिए विख्यात हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, आज के समय में पर्यटन केवल यात्राओं तक ही सीमित नहीं है, आज भारत अध्यात्म, योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के हब के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है।

पर्यटक पुलिस

विभिन्न क्षेत्रों में भारत के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि, आज मेडिकल टूरिज्म के साथ-साथ भारत इकोटूरिज्म, बिजनेस टूरिज्म और एजुकेशन टूरिज़्म के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य स्थान के रूप में उभर रहा है। पर्यटन क्षेत्र में बढ़ते डिजिटलीकरण के विषय में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के सूचना युग में सभी पर्यटक मोबाइल द्वारा अपनी यात्रा से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त करते हैं। बिरला ने एक मोबाइल एप विकसित करने पर जोर दिया, जो पर्यटकों को उनके गंतव्य स्थानों से संबंधित सभी सूचनाएं कई भाषाओं में प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह एप अन्य सुविधाओं के अलावा होटल, टैक्सी, गाइड आदि के बारे में अद्यतन और पूरी जानकारी प्रदान करे और आवश्यकता अनुसार पुलिस सहायता उपलब्ध करने में सहयोग करे।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने पर्यटकों के खिलाफ अपराधों के मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के कदम पर्यटकों का विश्वास बढ़ाते हैं और अच्छे वातावरण का निर्माण करते हैं। बिरला ने पर्यटन सुरक्षा की दृष्टि से कई राज्य सरकारों द्वारा पर्यटक पुलिस की स्थापना का स्वागत किया तथा सभी राज्यों एवं केंद्र सरकार को आपस में बेस्ट प्रैक्टिस साझा करने के लिए सलाह दी। कार्यक्रम में पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा देने के विषय में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रभावी सुरक्षा हेतु पर्यटक पुलिस को पर्याप्त प्रशिक्षण देना आवश्यक है तथा इन पुलिस कर्मियों को कई भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए और नई तकनीक का उपयोग भी आना चाहिए।

जहां कानून व्यवस्था अच्छी वहां आते हैं ज्यादा पर्यटक :-


भारत द्वारा आगामी जी-20 सम्मेलन की मेजबानी का उल्लेख करते हुए लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा कि जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, लीडर्स, और अधिकारी देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। यह इवेंट हमें लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्रों में सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में सुधार करने का अवसर प्रदान करेगी। जिस देश में कानून व्यवस्था जितनी बेहतर होती है, वहां उतने ही अधिक टूरिस्ट आते हैं। अतः पुलिस को इसी दृष्टि से प्रशिक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि पर्यटकों के साथ पर्यटक पुलिस का संबंध मैत्रीपूर्ण होना चाहिए तथा पर्यटन में विस्तार के साथ-साथ पर्यटकों के लिए सुविधाओं और सुरक्षा में वृद्धि हो।

help

Frequently Asked Questions

What is the best time to visit विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटक पुलिस पर राष्ट्रीय सम्मेलन? expand_more
The ideal time to explore विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटक पुलिस पर राष्ट्रीय सम्मेलन in India is between October and March when Central India enjoys cool, pleasant daytime temperatures, making outdoor sightseeing and cultural trails very comfortable.
How do I reach विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटक पुलिस पर राष्ट्रीय सम्मेलन from Raipur? expand_more
Raipur (Swami Vivekananda Airport - RPR) serves as the primary gateway. From Raipur, well-paved national and state highways connect directly via private cabs, luxury coaches, and regional trains.
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटक पुलिस पर राष्ट्रीय सम्मेलन? expand_more
Yes, Trips N Trippers provides end-to-end bespoke itineraries including government-certified local guides, sanitized private vehicles, heritage homestays, and tribal craft workshops.
Are permits required for visiting विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटक पुलिस पर राष्ट्रीय सम्मेलन? expand_more
Most open tourist destinations and cultural centers do not require special domestic permits. For restricted wildlife zones or interior tribal markets, our DMC handles all administrative clearances.
Tailored Central India Expeditions

Experience Bastar With Certified Local Experts

From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.

chat Inquire on WhatsApp
chat
DMC Desk Online WhatsApp Concierge