अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला - दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू
दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू
छत्तीसगढ़ का पवेलियन भी सजा
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का आज से आगाज हो गया है। इस बार मेले की थीम 'वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल पर आधारित छत्तीसगढ़ के पवेलियन को भी सजाया गया है। सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक (सीएसआईडीसी) श्री सारांश मित्तर ने छत्तीसगढ़ के पवेलियन का उद्घाटन किया।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित होगा
14 से 27 नवम्बर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में 29 राज्यों सहित सभी केंद्र शासित प्रदेश शामिल हो रहे हैं। मेले में सभी राज्य अपनी प्रगति के साथ ही प्रत्येक क्षेत्र की विशेषता के अनुसार अपने औद्योगिक, कृषि और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
छत्तीसगढ़ के पवेलियन में 12 स्टाल
इस साल हॉल नंबर 2 फर्स्ट फ्लोर पर छत्तीसगढ़ का पवेलियन बनाया गया है। 300 वर्ग फुट के क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए कुल 12 स्टाल लगाए गए हैं। 'वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, स्वयं सहायता समूह, हैंडलूम, हस्तशिल्प, हर्बल, कृषि विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं, 21 नवंबर को राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा, जहां प्रदेश की समृद्ध लोक कला और संस्कृति का लोक कलाकार प्रदर्शन करेंगे।
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया। आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित इस मेले में अमृत महोत्सव की झलक भी देखने को मिलेगी।
शुरुआती पांच दिन व्यापारियों के लिए, नौ दिन आम जनता के लिए
इस बार मेला 73 हजार वर्ग मीटर में नए आधुनिक प्रदर्शनी हाल में आयोजित किया गया है, जो काफी खूबसूरत है। इस बार देशी-विदेशी तीन हजार से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। पार्टनर स्टेट जहां बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र है वहीं फोकस स्टेट उत्तर प्रदेश व केरल है। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले व्यापार मेले में शुरुआती पांच दिन यानि व्यापारी दर्शकों के लिए जबकि बाकी नौ दिन आम जनता के लिए रहेंगे।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला - दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू? expand_more
How do I reach अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला - दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला - दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू? expand_more
Are permits required for visiting अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला - दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.