ECON-2026: देशभर के इवेंट मैनेजर्स को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का न्योता, ‘छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ है
रायपुर में आयोजित ‘ECON-2026’ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। देशभर से आए इवेंट मैनेजर्स का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट तेजी से एक बड़े उद्योग के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन और प्राकृतिक खूबसूरती को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर है।

ECON-2026 - पर्यटन को उद्योग का दर्जा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। उनके मुताबिक इससे पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों में नए अवसरों की संभावना बढ़ी है।

मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा छत्तीसगढ़
अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के प्रयास प्रदेश को आगे बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे इवेंट मैनेजर्स से उन्होंने छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा कर यहां की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की संभावनाओं को करीब से देखा जा सकता है।
‘छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ है, दुनिया तक पहुंचाने की जरूरत’
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ ऐसा है, जिसे देश और दुनिया तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से प्रदेश के पर्यटन स्थलों और स्थानीय संस्कृति को नए तरीके से सामने लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में शामिल प्रतिभागी अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा करें और नए अवसरों पर मिलकर काम करें।
नवाचार से पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिल सकता है फायदा
अरुण साव ने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में नवाचार से प्रदेश में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। उन्होंने ‘ECON-2026’ के आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कॉन्क्लेव में देशभर से आए इवेंट मैनेजर्स के बीच अनुभव और नए अवसरों पर चर्चा हुई।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit ECON-2026: देशभर के इवेंट मैनेजर्स को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का न्योता, ‘छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ है? expand_more
How do I reach ECON-2026: देशभर के इवेंट मैनेजर्स को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का न्योता, ‘छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ है from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for ECON-2026: देशभर के इवेंट मैनेजर्स को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का न्योता, ‘छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ है? expand_more
Are permits required for visiting ECON-2026: देशभर के इवेंट मैनेजर्स को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का न्योता, ‘छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ है? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.