छत्तीसगढ़ में होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव
नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति
आगामी 1 से 3 जून तक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रामलीला मैदान में होन जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियों की विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। महोत्सव में अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए रायगढ़ में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर रायगढ़ में 1 से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। देश-विदेश की मंडलियां इस भव्य आयोजन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के शुभारंभ और समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के मंच में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित देश के 14 राज्यों के कलाकार विशेष रूप से अरण्यकांड के प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगे।
तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में पहले दिन 1 जून को महोत्सव की शुरुआत होगी। जिसमें प्रतिभागी दलों का मार्च पास्ट होगा। दोपहर 3 बजे से रामायण मंडलियों की प्रस्तुति शुरू होगी। शाम में इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध सिंगर शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा की परफॉर्मेंस होगी। दूसरे दिन 02 जून को दोपहर तीन बजे से रामायण मंडलियां प्रस्तुति देंगी। शाम को प्रसिद्ध गायक बाबा रघुवंशी और भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का समापन 03 जून को दोपहर 03 बजे मंडलियों की अंतिम प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6 बजे केलो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा। जिसके पश्चात प्रख्यात कवि कुमार विश्वास रामकथा कहेंगे और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुति होगी। रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit छत्तीसगढ़ में होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव? expand_more
How do I reach छत्तीसगढ़ में होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for छत्तीसगढ़ में होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव? expand_more
Are permits required for visiting छत्तीसगढ़ में होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.