दो दिवसीय आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल
Quick Destination Logistics
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल आज से यानी 14 अक्टूबर से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि कला, साहित्य एवं फिल्म को लेकर एक ही मंच पर आयोजित किए जाने वाला यह देश एवं छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर पहली बार हो रहा है जिसमें कला, साहित्य, फिल्म, चित्रकारी, हस्तशिल्प से जुड़े कलाकार अपने-अपने अनुभव साझा करेंगे। छत्तीसगढ़ी थीम पर आयोजित होने वाले इस कार्यकम में 5 भाषा के लगभग 100 वक्त 14 व 15 अक्टूबर 2022 को अपनी बात रखेंगे। इस दौरान तीजन बाई, प्रहलाद टिपानिया, अनुज शर्मा, वेतन भगत, विजय विक्रम सिंह, सत्य व्यास, सुनील तिवारी, अपूर्व धर बड़गियां, नेहा श्रीवास्तव, श्रद्धा थवाईत के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। फेस्टिवल के पहले दिन चेतन भगत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को संबोधित करेंगे।
14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शार्ट फि़ल्म 'राजिम' से फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। 10.15 बजे दूसरी शार्ट फि़ल्म 'इट्स ओके' दिखाई जाएगी। 11 से 11.30 बजे दीप प्रज्जवलन एवं सम्मानित अतिथियों का परिचय होगा। इस दौरान पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई, सुप्रसिद्ध लेखक चेतन भगत एवं जाने-माने फि़ल्मकार अनुराग बसु दर्शकों से रूबरू होंगे। 11.30 से 12.15 तक 'विचारों का इंद्रधनुष' पर बातचीत होगी, जिसमें चेतन भगत, आलोक शुक्ला एवं प्रीति उपाध्याय शामिल होंगे। 12.30 से 1.15 तक छत्तीसगढ़ की फि़ल्म पॉलिसी पर बातचीत होगी, जिसमें फि़ल्मकार अनुराग बसु, संंस्कृति विभाग के डायरेक्टर विवेक आचार्य तथा जाने-माने फि़ल्म निर्देशक व्दय मनोज वर्मा एवं अपूर्वधर बडग़ैया हिस्सा लेंगे। 1.15 से 2 भोजनावकाश होगा। 2 से 2.45 तक छत्तीसगढ़ी बांस गीत प्रस्तुत होगा, जिसे संंजय सेन और उनकी टीम परफॉर्म करेगी। 3 से 3.30 बजे तक 'ताल से ताल मिला' सेशन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा होगी। हिस्सा लेंगे पर्यटन मंंडल के संचालक अनिल साहू, देवेन्द्र नायक, ललित पटवा, राकेश अग्रवाल एवंं सुनील तिवारी। 3. 45 से 4.30 'लीड अस जेन ज़ी' वे में विजय विक्रम सिंह ('बिग बॉस' की आवाज़), डायरेक्टर रुनझून जैन, कलिनरी कंटेट क्रियेटर कृति शर्मा, तन्मय स्कालके (एनएआई) भाग लेंगे। 4.45 से 5.30 बजे 'कबीर कल, आज और कल' पर बातचीत होगी, जिसमें हिस्सा लेंगे पद्मश्री प्रहलाद तिपानिया, त्रयम्बक शर्मा एवं संजीव गुप्ता। इसे होस्ट करेंगे कुणाल शुक्ला। 5.45 से 6.30 तक छोटे छोटे शहरों से का प्रदर्शन सेशन होगा, जिसमें शामिल होंगे सत्या व्यास, श्रद्धा थवाइत एवं रॉकी दासवानी। इसे होस्ट करेंगे गौरव गिरजा शुक्ला। 6.45 से 7.30 'अ साउंड स्टोरीÓ में अजीत सिंह राठौर एवं नीरज विक्रम हिस्सा लेंगे। इसे होस्ट करेंगी प्रीति उपाध्याय। 7.45 को शार्ट फि़ल्म 'मेलाÓ दिखाई जाएगी, जिसके डायरेक्टर सैयद शादान हैं। 8.15 को शार्ट फि़ल्म 'पिचकारी' का प्रदर्शन होगा, जिसकी डायरेक्टर रूनझुन जैन हैं। 8.30 बजे शार्ट फि़ल्म 'क्रमश:' दिखाई जाएगी।
15 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे डाक्यूमेंट्री फि़ल्म 'लाल जोहार' का प्रदर्शन होगा। यह फि़ल्म श्रमिक नेता शंकर गुहा नियोगी को समर्पित है। इसके डायरेक्टर राज कुमार सोनी हैं। 11 बजे फीचर फि़ल्म 'माई क्लाइंट्स वाइफ' दिखाई जाएगी। इस फि़ल्म के प्रोड्यूसर उज्जवल दीपक व भास्कर तिवारी हैं। डायरेक्टर प्रभाकर पंत हैं। 1 बजे से 1.45 तक भोजनावकाश रहेगा। 1.45 को फि़ल्म 'फोर सम' दिखाई जाएगी। इसके प्रोड्यूसर अभिषेक ग्वाल तथा लेखक व निर्देशक नीरज ग्वाल हैं। 3.35 बजे छत्तीसगढ़ी फि़ल्म 'महूं कुंंवारा तहूं कुंवारी' दिखाई जाएगी। इस फि़ल्म के प्रोड्यूसर रॉकी दासवानी, मनोज वर्मा एवंं नीरज विक्रम हैं। डायरेक्टर मनोज वर्मा हैं। 6.30 बजे फि़ल्म 'चमन बहार' का प्रदर्शन होगा जिसके प्रोड्यूसर सिद्धार्थ आनंद कुमार व विक्रम मेहरा तथा डायरेक्टर अपूर्वधर बडग़ैया हैं। 8.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

Frequently Asked Questions
What is the best time to visit दो दिवसीय आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल? expand_more
How do I reach दो दिवसीय आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for दो दिवसीय आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल? expand_more
Are permits required for visiting दो दिवसीय आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.