वैष्णो देवी दर्शन के लिए ये साधन हैं उपलब्ध
Quick Destination Logistics
वैष्णो देवी दर्शन के लिए ये साधन हैं उपलब्ध
वैष्णो देवी मंदिर, मान्यता अनुसार, माँ आदिशक्ति दुर्गा स्वरूप माँ वैष्णो देवी जिन्हें त्रिकुटा और वैष्णवी नाम से भी जाना जाता है, देवी को समर्पित मंदिरों में से एक है। यह भारत केे जम्मू और कश्मीर के जम्मू सम्भाग में त्रिकुट पर्वत पर स्थित है। वेद पुराणों के हिसाब से ये मंदिर 108 शक्ति पीठ मे भी शामिल है। यहां पर लोग 14 किमी की चढ़ाई करके भवन तक पहुँचते है। घोड़ा, पिठु, पालकी, हेलिकॉप्टर, ट्राम रोपवे जैसी अनेक सुविधाए यहाँ पर उपलब्ध है। जम्मू के फेमस माता वैष्णों देवी के मंदिर के दर्शन के लिए सालभर भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है। कुछ लोग यहां पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर का सहारा भी लेते हैं। अगर आप पैदल जाने की हालत में नहीं हैं तो यहां हम बता रहे हैं मां के दरबार तक पहुंचने के दूसरे साधन...

घोड़े पर यात्रा
माता वैष्णों के दरबार तक पहुंचने के लिए ये सबसे पुराना साधन है। खच्चर या घोड़े पर बैठाकर आपको माता के भवन तक ले जाया जाता है। आप चाहें तो कटरा से या फिर अर्द्धकुंवारी से भवन तक जाने के लिए घोड़ा या खच्चर ले सकते हैं।
बच्चों के लिए प्रैम
देवी दर्शन के लिए बच्चों के साथ जा रहे हैं तो आप प्रैम की सुविधा ले सकते हैं। इस प्रैम में दो बच्चों को एक साथ बैठाया जा सकता है। प्रैम की सुविधा लेने के लिए कटरा से अर्द्धकुंवारी तक या फिर कटरा से मुख्य भवन तक का चार्ज अलग-अलग होगा।
हेलिकॉप्टर
देवी के दरबार पहुंचने का ये बेस्ट तरीका है। इसके लिए आपको करीब 2 महीने पहले बुकिंग करनी होगी। हेलिकॉप्टर के एक राउंड में 5 से 6 यात्रियों को ले जाया जाता है। जिसमें लगभग 8 मिनट का समय लगता है।
पालकी
बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक के लिए पालकी भी एक अच्छा साधन है। इसकी बुकिंग आप कटरा से कर सकते हैं। इसी के साथ आपके वजन के मुताबिक ही इसका किराया तय किया जाता है।
रोपवे
वैष्णो देवी दरबार के अलावा भैरव बाबा का मंदिर भी पहाड़ी पर है, जिसकी चढ़ाई और भी ज्यादा मुश्किल है। हालांकि अब इसके लिए रोपवे की सेवा है।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit वैष्णो देवी दर्शन के लिए ये साधन हैं उपलब्ध? expand_more
How do I reach वैष्णो देवी दर्शन के लिए ये साधन हैं उपलब्ध from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for वैष्णो देवी दर्शन के लिए ये साधन हैं उपलब्ध? expand_more
Are permits required for visiting वैष्णो देवी दर्शन के लिए ये साधन हैं उपलब्ध? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.