देश की 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
देश को मिली 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (11 नवंबर) को पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेन बेंगलुरु होते हुए चेन्नई से मैसुरु तक जाएगी। यह दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. यह ट्रेन करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी. ट्रेन नंबर 20607 सुबह 05.50 बजे चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रवाना होगी. दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर ये मैसूर जंक्शन पहुंचेगी. इस दौरान यह काटपाड़ी जंक्शन, केएसआर बेंगलुरु पर रुकेगी. वहीं, मैसूर जंक्शन से वंदे भारत दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी. रात साढ़े सात बजे ये ट्रेन अपने गंतव्य चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी.

हमारा अन्य आर्टिकल :- कुल्लू ट्रिप
वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल
चेन्नई से मैसुरु ट्रेन नंबर 20607 चेन्नई रेलवे स्टेशन से 5 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी.
यह ट्रेन 10.20 मिनट पर बेंगलुरु सिटी जंक्शन पहुंचेगी.
यह ट्रेन यहां 5 मिनट रुककर 10 बजकर 25 मिनट पर रवाना हो जाएगी.
इसके बाद यह 12 बजकर 20 मिनट पर मैसुरु पहुंचेगी.
वापसी में मैसुरु से चेन्नई ट्रेन नंबर 20608 13 बजकर 05 मिनट पर मैसुरु से रवाना होगी.
यह ट्रेन 14 बजकर 50 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगी.
5 मिनट रुककर 14.55 बजे यह बेंगलुरु से चलेगी.
इसके बाद 19 बजकर 30 मिनट पर यह ट्रेन चेन्नई पहुंच जाएगी.
इस ट्रेन के केवल दो स्टॉपेज होंगे- बेंगलुरु और कटपड़ी.
6 घंटे 30 मिनट में चेन्नई से मैसुरु
दक्षिण भारत की इस पहली वंदे भारत ट्रेन को चेन्नई से बेंगलुरु पहुंचने में 4 घंटे 30 मिनट लगेंगे. वहीं, बेंगलुरु से मैसुरु पहुंचने में इस ट्रेन को 2 घंटे लगेंगे. इस तरह यह ट्रेन रेलयात्रियों को 6 घंटे 30 मिनट में चेन्नई से मैसुरु पहुंचा देगी. चेन्नई से मैसुरु के बीच यह कुल 500 किलोमीटर चलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे.
दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुई थी देश की पहली वंदे भारत
वंदे भारत की पहली ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू की गई थी. दूसरी ट्रेन दिल्ली से कटरा के लिए चली थी. तीसरी ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई गई है. चौथी ट्रेन नई दिल्ली और अम्ब अन्दौरा के बीच चलाई गई थी. अब पांचवीं ट्रेन आज से चलेगी. रेलवे की योजना अमृत महोत्सव के दौरान 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की है. यूपी को जल्द ही दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है जो सहारनपुर से दिल्ली के लिए ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी.
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit देश की 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन? expand_more
How do I reach देश की 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for देश की 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन? expand_more
Are permits required for visiting देश की 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.