India schedule 1 min read

वंदे भारत एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ में दौड़ती नजर आएगी

T
Trips N Trippers Editorial
Published on • Raipur, India
वंदे भारत एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ में दौड़ती नजर आएगी

छत्तीसगढ़ में अब देश की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ती नजर आएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को नागपुर में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को बिलासपुर के लिए रवाना करेंगे। वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस ट्रेन से बिलासपुर से नागपुर तक का सफर महज 5.30 घंटे में ही यात्री पूरा कर सकेंगे। इसके लिए यात्री किराए का निर्धारण भी कर दिया गया है। ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जाएगा। हाई स्पीड ट्रेन होने के कारण दुर्ग, रायपुर और गोंदिया में इसका स्टॉपेज रखा गया है।

शनिवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 6.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे को नागपुर पहुंचेगी। वहीं दोपहर 2.05 बजे नागपुर से ट्रेन शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। ट्रेन यात्रियों के लिए 6 से 30 प्रतिशत तक तत्काल कोटा रखा गया है। जिससे यात्रियों को इमरजेंसी में बर्थ मिल सकेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत पर सफर करने वाले यात्रियों को सामान्य सुपरफास्ट ट्रेनों से 40 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा।


वंदे भारत एक्सप्रेस



वंदे भारत एक्सप्रेस - किराया

वंदे भारत एक्सप्रेस में बिलासपुर से नागपुर जाने के लिए यात्रियों को AC  एग्सीक्यूटिव क्लास के लिए 2045 और AC  चेयर कार के लिए 1075 रुपये किराया देना होगा। वहीं रायपुर से नागपुर जाने वालों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1695 रुपये और चेयर कार के लिए 900 रुपये देने होंगे। उसी तरह दुर्ग से नागपुर एग्जीक्यूटिव क्लास 1575, चेयर कार के लिए 845 रुपये देंगे होंगे। इस एक्सप्रेस में कैटरिंग की सुविधा के लिए अलग से भुगतान करना पड़ेगा।
इसमें 1128 यात्री एक बार में सफर कर सकते हैं। यह ट्रेन 52 सेकेंड में 100 किमी प्रतिघन्टे की स्पीड पर होती है। इसमें मेट्रो की तरह ऑटोमेटिक गेट लगे हैं। ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इसके अलावा ट्रेन के प्रत्येक कोच में एलईडी स्क्रीन, वाईफाई, लगाए गए हैं। जिस पर सूचना प्रसारित की जाएगी। ट्रेन में यात्री चेयर 360 डिग्री मूवमेंट करेगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस - टाइम शेड्यूल

वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर से ट्रेन सुबह 6.45 बजे से निकलेगी और 8.06 रायपुर पहुंचेगी। रायपुर में 5 मिनट रुककर 8.47 को दुर्ग पहुंचेगी फिर 10.30 बजे गोंदिया, यहां से 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं नागपुर से ट्रेन फिर से छत्तीसगढ के लिए दोपहर 2.05 पर रवाना होकर 15.45 गोंदिया, 17.30 को दुर्ग और शाम 18.08 पर रायपुर पहुंचेगी, शाम 19.35 को बिलासपुर में ट्रेन समाप्त होगी। इस बीच राजनांदगांव स्टेशन का भी समय जोड़ा जाएगा। 

help

Frequently Asked Questions

What is the best time to visit वंदे भारत एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ में दौड़ती नजर आएगी? expand_more
The ideal time to explore वंदे भारत एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ में दौड़ती नजर आएगी in India is between October and March when Central India enjoys cool, pleasant daytime temperatures, making outdoor sightseeing and cultural trails very comfortable.
How do I reach वंदे भारत एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ में दौड़ती नजर आएगी from Raipur? expand_more
Raipur (Swami Vivekananda Airport - RPR) serves as the primary gateway. From Raipur, well-paved national and state highways connect directly via private cabs, luxury coaches, and regional trains.
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for वंदे भारत एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ में दौड़ती नजर आएगी? expand_more
Yes, Trips N Trippers provides end-to-end bespoke itineraries including government-certified local guides, sanitized private vehicles, heritage homestays, and tribal craft workshops.
Are permits required for visiting वंदे भारत एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ में दौड़ती नजर आएगी? expand_more
Most open tourist destinations and cultural centers do not require special domestic permits. For restricted wildlife zones or interior tribal markets, our DMC handles all administrative clearances.
Tailored Central India Expeditions

Experience Bastar With Certified Local Experts

From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.

chat Inquire on WhatsApp
chat
DMC Desk Online WhatsApp Concierge