भारतीयों के लिए अब वीज़ा-फ्री फिलीपींस...
Quick Destination Logistics
दुनिया घूमने का सपना तो हम सभी ने देखा है, लेकिन वीज़ा की औपचारिकताओं में उलझकर कई बार ये सपना अधूरा रह जाता है। अब भारतीय यात्रियों के लिए एक बेहद खुशखबरी है फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-फ्री एंट्री की सुविधा शुरू कर दी है। यानी अब आपको लंबी वीज़ा प्रक्रिया की चिंता किए बिना, सीधे इस खूबसूरत द्वीप देश में कदम रखने का मौका मिल सकता है। दक्षिण-पूर्व एशिया के इस शानदार देश में वो सब कुछ है, जिसकी एक घुमक्कड़ कल्पना करता है नीले समंदर, सुनहरी रेत, जीवंत संस्कृति, लाजवाब खाना और भरपूर एडवेंचर।
इन जगहों की सैर किए बिना न लौटें वापस
फिलीपींस कुल 7,000 से अधिक द्वीपों का समूह है, और हर द्वीप अपने आप में किसी रहस्य से कम नहीं। अगर आप प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं और शहरों की भीड़ से दूर, एक ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां समय थम सा जाए तो पालावन द्वीप आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं। यहां का एल निडो और कोरोन अपने क्रिस्टल जैसे साफ पानी, चूना-पत्थर की अजीबोगरीब बनावट और हरे-नीले लैगून के लिए जाना जाता है। यहां कयाकिंग, स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटीज़ आपको एक जादुई जल-जगत की सैर कराएंगी, जहां रंग-बिरंगी मछलियों के साथ खेलना एक अलौकिक अनुभव बन जाएगा।

और जब बात हो समुद्र तटों की, तो फिलीपींस का बोराके द्वीप अपनी सफेद रेत और शांत पानी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां का व्हाइट बीच, सूरज की पहली किरण से लेकर शाम की सुनहरी रोशनी तक, हर पल अपने सौंदर्य से मन मोह लेता है। दिन में आप पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग, और अन्य वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं, और शाम को सनसेट क्रूज के ज़रिए समुद्र के बीचोबीच डूबते सूरज का नज़ारा देखना किसी कविता की पंक्तियों जैसा लगता है। अगर दिल में थोड़ा और रोमांच हो, तो बंजी जंपिंग भी आपके साहस को चुनौती दे सकती है।
भारतीयों के लिए अब वीज़ा-फ्री फिलीपींस...
फिलीपींस की राजधानी मनीला भी कम आकर्षक नहीं है। यह शहर न केवल आर्थिक और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि देश की सांस्कृतिक आत्मा भी यहीं बसती है। यहां के इंट्राम्यूरोस क्षेत्र में बसे प्राचीन किले, चर्च और संग्रहालय आपको समय में पीछे ले चलते हैं। रिज़ाल पार्क में घूमते हुए आप देश के महान स्वतंत्रता सेनानी जोसे रिज़ाल की गाथा से रूबरू हो सकते हैं। साथ ही, यहां के पारंपरिक व्यंजन जैसे अडोबो, सिनिगैंग और गर्मियों में बेहद लोकप्रिय मिठाई हैलो-हैलो आपके स्वादbuds को नई दुनिया में ले जाएंगे।
अगर आप कुछ हटकर, रोमांचक और प्रकृति से बेहद नज़दीक का अनुभव चाहते हैं, तो पुइर्टो प्रिंसेसा के पास स्थित सीगॉन रिवर जरूर जाएं। यह दुनिया की सबसे अनोखी भूमिगत नदियों में से एक है। यहां बोट राइड के जरिए आप जंगली जानवरों जैसे बंदरों, मगरमच्छों और पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं। नदी की गुफाओं में घुसते ही आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी और ही दुनिया में प्रवेश कर रहे हों यह जगह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है, और इसकी भव्यता किसी रहस्यलोक की तरह आपको सम्मोहित कर देती है।
तो अब जब फिलीपींस ने भारतीयों के लिए अपने दरवाज़े बिना वीज़ा के खोल दिए हैं, तो और किस बात का इंतज़ार? पासपोर्ट उठाइए, बैग पैक कीजिए, और निकल पड़िए इस ट्रॉपिकल जन्नत की ओर। यहां के द्वीप, समुद्र, जंगल, खानपान और संस्कृति मिलकर आपको वो अनुभव देंगे जो शायद अब तक सिर्फ सपनों में देखा हो।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit भारतीयों के लिए अब वीज़ा-फ्री फिलीपींस...? expand_more
How do I reach भारतीयों के लिए अब वीज़ा-फ्री फिलीपींस... from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for भारतीयों के लिए अब वीज़ा-फ्री फिलीपींस...? expand_more
Are permits required for visiting भारतीयों के लिए अब वीज़ा-फ्री फिलीपींस...? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.