विश्व धरोहर सप्ताह , आगरा स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश
विश्व धरोहर सप्ताह के तहत आगरा और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एएसआई के सभी स्मारकों पर आज 19 नवंबर को निःशुल्क प्रवेश काफी सफल रहा। सुबह से ही ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों की लगातार भीड़ उमड़ती रही। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में परिवारों के साथ पहुंचे और बिना टिकट अपनी ही धरोहर को नए नजरिए से देखने का मौका मिला।
पर्यटकों ने निःशुल्क किया दिदार

फतेहपुर सीकरी में पूरे दिन एक खास माहौल बना रहा। कई स्कूल समूहों ने ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण किया, जहां गाइडों और एएसआई की टीम ने छात्रों को स्मारकों की कहानी सरल अंदाज में समझाई। शाम की ओर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल और भी जीवंत कर दिया।
एएसआई अधिकारियों के अनुसार, इस पहल ने न सिर्फ फुटफॉल बढ़ाया, बल्कि लोगों में विरासत संरक्षण के महत्व को लेकर रुचि भी जागी है। कई पर्यटकों ने कहा कि ऐसे खुले दिनों से लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों को जानने का बढ़िया अवसर मिलता है।
Frequently Asked Questions
What is the best time to visit विश्व धरोहर सप्ताह , आगरा स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश? expand_more
How do I reach विश्व धरोहर सप्ताह , आगरा स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश from Raipur? expand_more
Can Trips N Trippers arrange a customized guided tour for विश्व धरोहर सप्ताह , आगरा स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश? expand_more
Are permits required for visiting विश्व धरोहर सप्ताह , आगरा स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश? expand_more
Experience Bastar With Certified Local Experts
From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.