Travel News schedule 1 min read

छत्तीसगढ़ के गंगरेल बांध में पहली बार दिखे फ्लेमिंगो

T
Trips N Trippers Editorial
Published on • Raipur, India
छत्तीसगढ़ के गंगरेल बांध में पहली बार दिखे फ्लेमिंगो

छत्तीसगढ़ के गंगरेल जलाशय में पहली बार फ्लेमिंगो पक्षियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। प्रवासी पक्षियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। वन विभाग और पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार, जलाशय में फ्लेमिंगो की उपस्थिति क्षेत्र की जैव विविधता और अनुकूल पर्यावरण को दर्शाती है।

प्रदेश में मौजूद 502 पक्षियों की सूची में अब एक नया नाम जुड़ गया है, जिससे यह संख्या बढ़कर 503 हो गई है। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार, गंगरेल जलाशय में फ्लेमिंगो का दिखाई देना छत्तीसगढ़ के पक्षी पर्यटन के लिए भी अच्छी खबर है।

पक्षी वैज्ञानिकों और वन्यजीव फोटोग्राफरों एसके भोरस, गोपी किशन साहू, अमर मुलवानी और योगिता साहू के दल ने धमतरी और कांकेर जिले में फैले गंगरेल जलाशय के विभिन्न तटों पर इन दुर्लभ पक्षियों की मौजूदगी दर्ज की है।

जून 2025 में जलाशय के दक्षिण-पूर्वी किनारे पर स्थित हरफर और पटोद में 8 से 11 फ्लेमिंगो लगातार देखे गए। वहीं, 1 मार्च 2026 को उत्तरी किनारे पर स्थित फुटहामुड़ा में सात फ्लेमिंगो का नया झुंड रिकॉर्ड किया गया। ये पक्षी उथले पानी में भोजन तलाशते नजर आए।

Where to spot flamingos in India?, India - TimesTravel

बर्ड टूरिज्म की संभावना

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अप्रैल में हजारों गुलाबी पैर वाले पक्षी गंगरेल जलाशय में तीन से चार दिन का पड़ाव डालते हैं। पक्षी विशेषज्ञों का मानना है कि गुजरात की कच्छ की रण और ओडिशा की चिल्का झील से आने-जाने के दौरान यह जलाशय प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव बन सकता है।

इसके अलावा, फुटहामुड़ा में स्मॉल प्रैटिनकोल और लिटिल रिंग्ड प्लोवर जैसी प्रजातियां भी गर्मियों में दिखाई देती हैं। फ्लेमिंगो की मौजूदगी से गंगरेल में बर्ड वॉचिंग और प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं बढ़ी हैं। हालांकि, इन दुर्लभ पक्षियों की सुरक्षा के लिए अवैध शिकार पर रोक और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण जरूरी है।

Tailored Central India Expeditions

Experience Bastar With Certified Local Experts

From Chitrakote water cascades to remote Dandami Maria tribal settlements, let Trips N Trippers curate an authentic, responsible, and culturally immersive itinerary for you.

chat Inquire on WhatsApp
chat
DMC Desk Online WhatsApp Concierge