Skip to main content

Trips N Trippers

Trips N Trippers / Posts tagged "Hareli Traditions"
10 Aug

गेड़ी, गुड़ के चीला और खेतों की हरियाली, जानिए क्यों खास है छत्तीसगढ़ का हरेली तिहार

हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का पहला और प्रमुख लोक-पर्व माना जाता है। सावन महीने की अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला यह पर्व कृषि, प्रकृति, पशुधन और ग्रामीण जीवन के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। खेतों में लहलहाती हरियाली के बीच किसान अपने कृषि औजारों और पशुधन की पूजा करते हैं। वहीं गांवों में गेड़ी, नारियल फेंक और पारंपरिक खेलों की रौनक देखने को मिलती है। छत्तीसगढ़ की पहचान केवल उसकी प्राकृतिक खूबसूरती से नहीं है। यहां की लोक संस्कृति और परंपराएं भी इसकी पहचान का अहम हिस्सा हैं।...