8 धार्मिक और आध्यात्मिक टूरिज्म सर्किट को भी विकसित करेगी यूपी सरकार
8 धार्मिक और आध्यात्मिक टूरिज्म सर्किट को भी विकसित करेगी यूपी सरकार उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में पर्यटन नीति 2022 को मंजूरी दी है। इसके तहत राज्य के बाकी टूरिस्ट प्लेसेस के साथ ही आठ धार्मिक और आध्यात्मिक टूरिज्म सर्किट को भी विकसित किया जाना है. इसके तहत रामायण, महाभारत, शक्तिपीठ, कृष्ण, बुद्ध, जैन और सूफ़ी सर्किट से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नया रूप देने की तैयारी है. सरकार का कहना है कि रामायण और महाभारत सर्किट जैसे धार्मिक पर्यटन स्थलों को एक परिपथ के तौर पर विकसित करने...
बेस्ट प्री-वेडिंग फोटो शूट का लोकेशन मिलेगा उत्तरप्रदेश की इन 4 जगहों पर
बेस्ट प्री-वेडिंग फोटो शूट का लोकेशन मिलेगा उत्तरप्रदेश की इन 4 जगहों पर आजकल शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटो शूट का ट्रेंड है। इसके लिए लोग जगह की तलाश करते हैं, जहां वे कुछ समय यादगार लम्हों के साथ शादी के पहले फोटो शूट कर लें। वैसे इस खूबसूरत पल को संजोने के लिए लोग एक से बढ़कर एक रोमांटिक जगह चुनते हैं। कुछ लोगों को रॉयल थीम पसंद आता है तो कुछ लोग एडवेंचर थीम अपनाते हैं। तो आज हम आपको बता रहे हैं, उत्तरप्रदेश की कुछ ऐसे जगहों...
मोरनी हिल्स (पंचकुला) – हरियाणा का पर्यटन स्थल
मोरनी हिल्स (पंचकुला) - हरियाणा का पर्यटन स्थल - भारतीय राज्य हरियाणा के पंचकूला जिले का मोरनी एक गांव और पर्यटक स्थल है। यह चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर के आसपास स्थित है। पंचकूला शहर से 35 किमी दूर है और हिमालयी दृश्यों, वनस्पतियों और झीलों के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि मोरनी का नाम एक रानी से निकला था जिसने एक बार इस क्षेत्र पर शासन किया था। मोरनी हिल्स हिमालय की शिवालिक रेंज की शाखाएं हैं, जो दो समानांतर पर्वतमालाओं में चलती हैं। पहाडिय़ों की...
करौली – लाल पत्थरों में चमकता शहर
करौली मध्य-प्रदेश के बार्डर पर स्थित है तथा इसके दूसरे सिरे पर आप रणथम्भौर के शेरों की दहाड़ भी सुन सकते हैं। यहाँ की इमारतें लाल पत्थरों से बनी होने के कारण अलग से ही नजर आती है। करौली की प्राकृतिक सम्पदा विशेष तौर पर, यहाँ निकलने वाला लाल पत्थर है, जो कि पूरे भारत में सप्लाई किया जाता है। करौली में आपको विस्मयकारी आकर्षण और अनूठे स्थल देखने को मिलेंगे। करौली - लाल पत्थरों में चमकता शहर में स्थित मंदिर कैला देवी मन्दिरकरौली के बाहरी इलाके में लगभग 25...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सांस्कृतिक संध्या में करेंगे शिरकत
प्रगति मैदान में 21 नवंबर को दिल्लीवासियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में एम्फी थियेटर में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का यह आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर स्टालों का अवलोकन करेंगे। छत्तीसगढ़ के पवेलियन में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की झलक देखने को मिल रही है। पवेलियन में सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था व आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते छत्तीसगढ़ को दिखाने का प्रयास किया गया है। सांस्कृतिक...
भारत और कंबोडिया के बीच जल्द शुरू होंगी सीधी उड़ानें
खबर है कि जल्द ही भारत और कंबोडिया के बीच सीधी उड़ानें शुरू होंगी। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों ने दोनों क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच सीधा हवाई संपर्क शुरू करने का निर्णय लिया है।इसका उल्लेख करते हुए, कंबोडिया में भारत की राजदूत देवयानी खोबरागड़े ने कहा कि वे दोनों के बीच सीधा हवाई संपर्क शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे पर्यटन को आवश्यक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब सीधी उड़ानें होती हैं, तो लोग अंगकोर वाट और बुद्ध...
सोन घडिय़ाल अभ्यारण्य
सोन घडिय़ाल अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के सीधी जि़ला में स्थित एक जीव अभ्यारण्य है। यह भारत के कुछ स्थानों में से एक है जहाँ घडिय़ालो को उनके प्राकृतिक आवास में देखा जा सकता हैं। यह अभयारण्य घडिय़ाल के संरक्षण के लिए समर्पित है, जिसे दुनिया में सबसे लुप्तप्राय प्रजातियों में से एक माना जाता है। सोन नदी पर केन्द्रित होने के कारण इस अभयारण्य का नाम यहां से लिया गया है। वास्तव में, इन जंगलों में रहने वाली वन्यजीव प्रजातियां अपने अस्तित्व के लिए नदी पर बहुत कुछ निर्भर करती...
उत्तराखंड की खूबसूरत पहाडिय़ां दिलाती स्विट्जरलैंड की याद
उत्तराखंड उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण 9 नवम्बर 2000 को हुआ। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। उत्तराखण्ड में बहुत से पर्यटन स्थल है जहाँ पर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं, जैसे नैनीताल और मसूरी। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं- केदारनाथ, नैनीताल, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, अल्मोड़ा, ऋषिकेश, हेमकुण्ड साहिब, नानकमत्ता, फूलों की घाटी, मसूरी, देहरादून, हरिद्वार, औली, बेदिनी, चकराता, रानीखेत, बागेश्वर, भीमताल, कौसानी, रूपकुण्ड, लैंसडाउन। उत्तराखंड राज्य अपने खूबसूरत, ऊंचे पहाड़ों, हरे-भरे घास...
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : छत्तीसगढ़ के पवेलियन में बड़ी संख्या में पहुँच रहे देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए बिजनेस एक्जीविटर छत्तीसगढ़ के पवेलियन में पहुँच रहे हैं और अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। यहाँ कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ की नायाब शिल्प और कारीगरी का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया जा रहा है। मेले में लाइव प्रदर्शन के माध्यम से कलाकारों द्वारा विश्व प्रसिद्ध शिल्पकारी बेलमेटल, ढोकरा और गोदना आर्ट को प्रस्तुत किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ के उद्योग विभाग के विशेष सचिव श्री हिमशिखर...
मनगटा वन्यजीव पार्क
राजनांदगांव के मनगटा वन्यजीव पार्क में अभी 250 चीतल, 150 जंगली सूअर, मोर, लकड़बग्घा, खरगोश, जंगली बिल्ली व अन्य छोटे-छोटे जंगली जानवर है। यहां चीतलों की संख्या काफी है, इस कारण पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए दो किमी लंबा नेचर ट्रैकिंग पाथ बनाया गया है। यह भी युवाओं के मनोरंजन के लिए बेहतर साबित हो रहा है। इसे और सुविधाजनक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मनगटा वन्यजीव पार्क कैसे पहुंचें: वायूयान द्वाराराजनांदगांव शहर से सबसे नज़दीक का हवाई...