Skip to main content

Trips N Trippers

30 Aug

होटल से होमस्टे तक, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा 10 श्रेणियों में पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और उद्यमियों को सम्मानित करने के लिए ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ की घोषणा की है। यह पुरस्कार लगातार दूसरे वर्ष दिए जाएंगे। होटल से लेकर टूर ऑपरेटर, होमस्टे, स्टार्टअप, इको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और सोशल मीडिया तक कुल 10 श्रेणियों में एक-एक पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार की पुरस्कार राशि और मेमेंटो मिलेगा। इच्छुक पात्र व्यक्ति और संस्थाएं 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पर्यटन की पूरी श्रृंखला को मिलेगा सम्मान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने इस...

26 Aug

छत्तीसगढ़ पर्यटन ऑनलाइन बुकिंग में साइबर ठगी का खतरा, बोर्ड ने किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की सैर की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटन स्थलों और ठहरने की सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली संभावित साइबर ठगी को लेकर पर्यटकों को सतर्क किया है। बोर्ड के मुताबिक, कुछ अनधिकृत वेबसाइट, मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और संदिग्ध लिंक के जरिए छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम पर बुकिंग की पेशकश की जा रही है। बोर्ड ने पर्यटकों से कहा है कि होटल, पर्यटन आवास, टूर पैकेज या अन्य सुविधाओं की बुकिंग के लिए...

26 Aug

चित्रकोट से सिरपुर तक बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर! 2028 तक ग्लोबल पहचान, 500 करोड़ निवेश और 1000 रोजगार का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ पर्यटन और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की तैयारी है। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में प्रेस वार्ता के दौरान विभाग की उपलब्धियों, योजनाओं और आगामी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। सरकार का फोकस पर्यटन में निजी निवेश बढ़ाने, स्थानीय रोजगार पैदा करने, धार्मिक स्थलों का विकास करने और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर है। प्रेस वार्ता में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म...

saumil
21 Aug

प्रशासन से पर्यटन तक नई जिम्मेदारी, कौन हैं IAS सौमिल रंजन चौबे?

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल को नया प्रबंध संचालक मिल गया है। 2021 बैच के आईएएस अधिकारी सौमिल रंजन चौबे को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। अब उनके सामने छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को आगे बढ़ाने और राज्य की पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा देने की जिम्मेदारी होगी। प्रशासनिक अनुभव के साथ पर्यटन की नई जिम्मेदारी सौमिल रंजन चौबे को राज्य प्रशासन में अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने का अनुभव है। वे बिलासपुर नगर निगम के कमिश्नर के साथ-साथ वित्त विभाग में उप...

20 Aug

विवेक आचार्य के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिला नया आयाम, संस्कृति और पर्यटन विकास को मिली नई दिशा

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक रहे विवेक आचार्य, आईएफएस (2006) का स्थानांतरण वन विभाग में हो चुका है। पर्यटन मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने से जुड़े कई काम आगे बढ़ाए। उनके कार्यकाल में अधोसंरचना विकास के साथ ट्राइबल टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक पर्यटन पर भी जोर रहा। पर्यटन अधोसंरचना के विकास पर फोकस विवेक आचार्य के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को विकसित करने के लिए...

Highway
17 Aug

रायपुर से भोपाल तक बनेगा नया एक्सप्रेस-वे! कवर्धा-बेमेतरा-सिमगा से जुड़ेगा कॉरिडोर, जानिए पूरा रूट

भोपाल से रायपुर के बीच सड़क सफर को आसान और तेज करने की दिशा में नई योजना तैयार की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के साथ जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा तक करीब 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजना पर काम कर रही है। प्रस्तावित कॉरिडोर को छत्तीसगढ़ में कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा के रास्ते रायपुर से जोड़ने की योजना है। इससे रायपुर से भोपाल की सड़क यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है। भोपाल से रायपुर तक बनेगा नया सिक्सलेन कॉरिडोर प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे भोपाल से शुरू होकर...

13 Aug

Kerala to Keralam: What the Name Change Means for Travellers

Kerala is on the verge of getting a new official name. The Rajya Sabha on Wednesday, August 12, 2026, passed the Kerala (Alteration of Name) Bill, 2026 by voice vote, paving the way for the state to be officially known as Keralam. The Lok Sabha had already cleared the Bill a day earlier, on August 11. The legislation, however, will become law only after it receives the President’s assent. Once the process is completed, the state’s constitutional name will be changed from Kerala to Keralam. Why is Kerala’s name being changed? The Kerala...

13 Aug

गांव से राष्ट्रपति भवन तक पहुंची धमतरी की कला, 15 अगस्त को गूंजेगी गुट्टा मांदर की थाप

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की आदिवासी लोककला और सांस्कृतिक परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम सरईटोला (गुडरापार) का सुप्रसिद्ध जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक मांदरी नृत्य दल राष्ट्रपति भवन में गुट्टा मांदर नृत्य की प्रस्तुति देगा। दल का चयन नागपुर सांस्कृतिक भवन द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी धमतरी की लोक संस्कृति राष्ट्रपति भवन जैसे प्रतिष्ठित मंच पर धमतरी के ग्रामीण अंचल के कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने का...

10 Aug

गेड़ी, गुड़ के चीला और खेतों की हरियाली, जानिए क्यों खास है छत्तीसगढ़ का हरेली तिहार

हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का पहला और प्रमुख लोक-पर्व माना जाता है। सावन महीने की अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला यह पर्व कृषि, प्रकृति, पशुधन और ग्रामीण जीवन के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। खेतों में लहलहाती हरियाली के बीच किसान अपने कृषि औजारों और पशुधन की पूजा करते हैं। वहीं गांवों में गेड़ी, नारियल फेंक और पारंपरिक खेलों की रौनक देखने को मिलती है। छत्तीसगढ़ की पहचान केवल उसकी प्राकृतिक खूबसूरती से नहीं है। यहां की लोक संस्कृति और परंपराएं भी इसकी पहचान का अहम हिस्सा हैं।...

10 Aug

दिल्ली में गूंजी छत्तीसगढ़ की पंडवानी, तीजन बाई की स्मृति में IHC लोक संगीत सम्मेलन 2026 का आगाज

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कला पंडवानी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया हैबिटेट सेंटर में अपनी जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। महान पंडवानी कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय तीजन बाई की स्मृति को समर्पित विशेष प्रस्तुति के साथ आईएचसी लोक संगीत सम्मेलन 2026 का शुभारंभ हुआ। इस प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा को दिल्ली के सांस्कृतिक मंच पर प्रमुखता से सामने रखा। प्रभा यादव ने पारंपरिक कलाकारों के साथ दी पंडवानी प्रस्तुति इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टाइन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पंडवानी कलाकार प्रभा यादव...