कोलकाता में छा गया छत्तीसगढ़! TTF-2026 में बस्तर की संस्कृति देख मंत्रमुग्ध हुए पर्यटक
कोलकाता के विश्व बंगला प्रांगण में इन दिनों छत्तीसगढ़ का रंग चढ़ा हुआ है। ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF)-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का पवेलियन सैलानियों और टूर ऑपरेटर्स के लिए हॉट स्पॉट बन गया है। 10 से 12 जुलाई तक चल रहे इस फेयर में छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। विदेशी मेहमान भी हुए मुरीद फेयर के उद्घाटन के दौरान जब छत्तीसगढ़ के पवेलियन का दरवाजा खुला, तो वहां पहुंचे दिग्गजों की आंखें फटी रह गईं। गोवा के...
सिरपुर–बारनवापारा पर्यटन सर्किट को नई पहचान देने की दिशा में पहल
छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को एक नए पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सिरपुर–बारनवापारा सर्किट का विशेष भ्रमण आयोजित किया गया। इस विजिट का उद्देश्य क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों का अवलोकन करना तथा उनकी पर्यटन संभावनाओं का आकलन करना रहा। इस भ्रमण में ट्रैवल ट्रेड से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें Trips N Trippers, OTT Holidays, Camp Ones और Heritage Wala शामिल रहे। सभी प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को करीब से समझा और इसे...
छत्तीसगढ़ में अब मिलेगा फ्रेश क्राफ्ट बीयर का स्वाद
छत्तीसगढ़ में बीयर पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने प्रदेश में माइक्रो ब्रुअरी स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ में पहली बार स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर लोगों को उपलब्ध हो सकेगी। नई आबकारी नीति के तहत होटल, रेस्टोरेंट और अन्य इच्छुक निवेशक माइक्रो ब्रुअरी स्थापित कर सकेंगे। यहां तैयार होने वाली बीयर में लोगों को लेमन, ऑरेंज, एप्पल, बेरी, व्हीट, डार्क और हनी जैसे कई अलग-अलग फ्लेवर का स्वाद मिल सकेगा। सरकार का...
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
भारतीय उड़न गिलहरी (विशेषकर इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल) एक दुर्लभ और निशाचर (रात में सक्रिय) जीव है l यह मुख्य रूप से घने जंगलों में पाई जाती है l छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक खबर सामने आई है। हाल ही में रिजर्व क्षेत्र में वन भ्रमण के दौरान दुर्लभ इंडियन फ्लाइंग स्क्विरल (भारतीय उड़न गिलहरी) दिखाई दी है। इस दुर्लभ जीव की मौजूदगी को वन संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। संरक्षण प्रयासों...
रायपुर से बस्तर तक बदलेगी छत्तीसगढ़ की सूरत
टाटा ग्रुप करेगा ₹500 करोड़ का निवेश छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का दौर अब खत्म हो चुका है। अब बस्तर और सरगुजा के जंगलों में गोलियों की गूंज नहीं, बल्कि फाइव स्टार मेहमाननवाजी दिखेगी। देश का सबसे बड़ा बिजनेस घराना यानी टाटा ग्रुप अब छत्तीसगढ़ के पर्यटन को पूरी तरह बदलने आ रहा है। टाटा की होटल कंपनी 'आईएचसीएल' (IHCL) राज्य में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बड़ा निवेश करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ हुई एक हाई-लेवल बैठक में टाटा के अफसरों ने खुद इस बड़े प्लान को...