प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन
ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उभर रही नई पहचान, स्थानीय आजीविका को मिल रहा संबल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जशपुर जिले का केरे गांव एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य, पारंपरिक संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता के समन्वय से यह गांव प्रदेश के प्रमुख ग्रामीण पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है। सोमवार को जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने विकासखंड जशपुर के ग्राम केरे में संचालित...
जशपुर के दुलदुला का कमाल: कचरे से बन रही शानदार चीजें, अब ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल देखने पहुंच रहे लोग
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और सृजनात्मकता की एक नई इबारत लिखी है। दुलदुला जनपद पंचायत के पास विकसित किया गया इको पार्क आज न केवल आकर्षण का केंद्र है, बल्कि वेस्ट टू बेस्ट (कबाड़ से जुगाड़) की अवधारणा को सार्थक करने वाला एक सफल मॉडल बनकर उभरा है। अनुपयोगी कचरे को सौंदर्य में बदलकर इस पार्क ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की सोच को नई दिशा दी है। प्रमुख आकर्षण कचरे में बसी कला इस पार्क की सबसे बड़ी शक्ति इसकी निर्माण शैली है। यहाँ उन वस्तुओं को जीवन...
जशपुर घूमने का बना रहे प्लान? तो इन होमस्टे में रुकना न भूलें
दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को लेकर जो पहल शुरू की गई है, उसका असर अब जशपुर जिले में साफ दिखाई दे रहा है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो जशपुर के गांवों में बने ये होमस्टे आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। हाल के दिनों में यहाँ पर्यटकों की संख्या में जो उछाल आया है, वो वाकई हैरानी की बात है। जशपुर की वादियों में मेहमाननवाजी का नया दौर बता दें कि जशपुर के गांवों में...