13
Mar
धमनी बना छत्तीसगढ़ का नया टूरिज्म हब
बलौदाबाजार जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आपको वीकेंड पर घूमने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वनमंडल बलौदाबाजार के अंतर्गत आने वाले ईको-पर्यटन ग्राम धमनी में अब नौकाविहार की सुविधा शुरू कर दी गई है। महानदी के शांत तट पर शुरू हुई यह पहल न केवल पर्यटकों का दिल जीतेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए कमाई का नया जरिया भी बनेगी। महानदी के तट पर अब बढ़ेगा पर्यटन का क्रेज हैरानी की बात यह है कि बलौदाबाजार का धमनी गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता...