छत्तीसगढ़ के पर्यटन को लेकर बड़ा प्लान! GTA ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात, 22 अगस्त को होगा खास कॉन्क्लेव
ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन (GTA) के अध्यक्ष मनीष जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने, राज्य को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने और पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। एयर कनेक्टिविटी, सड़क संपर्क, पर्यटन अवसंरचना के विकास, प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच, पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन गतिविधियों को...
TTF Gandhinagar में छत्तीसगढ़ ने मारी बाजी? 26 कारोबारियों के साथ पहुंचा राज्य, नए एजेंट भी हुए आकर्षित
गांधीनगर में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित Travel and Tourism Fair (TTF) में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने राज्य की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस सहभागिता के जरिए छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को देशभर के ट्रैवल एजेंटों, होटल कारोबारियों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों तक पहुंचाया गया। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार पर्यटन विकास, अधोसंरचना विस्तार और प्रचार-प्रसार...