4
Aug
Themli Island Dhamtari: गंगरेल बांध के बीच बसा छत्तीसगढ़ का खूबसूरत पर्यटन स्थल
धमतरी: छत्तीसगढ़ के पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. गंगरेल जलाशय के बीच बने आइलैंड को पर्यटन के लिए सजाया संवारा जाने लगा है. धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने गंगरेल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न विकास कार्यों और ठेमली आइलैंड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा अधिकारियों के साथ पैदल चलकर पाथवे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे. कलेक्टर ने व्यू प्वाइंट और वाच टावर कहां बनाए जाएंगे इसको लेकर जगह का...