विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर सिरपुर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना संबंधी अंतर्विभागीय समिति की द्वितीय बैठक में सिरपुर के समग्र विकास, पर्यटन अधोसंरचना के विस्तार और विश्वस्तरीय विरासत गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, जिला प्रशासन महासमुंद,...
सिरपुर महोत्सव – 2026 का आयोजन 1 से 3 फरवरी तक
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर सिरपुर (श्रीपुर) एक बार फिर उत्सव के रंग में रंगने जा रही है। प्राचीन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत के उत्सव के रूप में सिरपुर महोत्सव–2026 का आयोजन 1 फरवरी से 3 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। महासमुंद जिले के सिरपुर में आयोजित होने वाला यह महोत्सव बौद्ध, शैव और वैष्णव परंपराओं की समृद्ध विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम के दौरान सिरपुर के ऐतिहासिक मंदिरों, विहारों और प्रतिमाओं के माध्यम से इसकी गौरवशाली विरासत की जानकारी दी जाएगी। महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी...