Skip to main content

Trips N Trippers

Trips N Trippers / India  / Chhattisgarh  / कई बॉलीवुड सितारे आएंगे छत्तीसगढ़…
Rajpal_Yadav
15 Nov

कई बॉलीवुड सितारे आएंगे छत्तीसगढ़…

अक्षय कुमार के बाद राजपाल यादव, जूही परमार जैसे कई बॉलीवुड सितारे आएंगे छत्तीसगढ़…होगी फिल्म और वेब सीरिज की शूटिंग

पिछले महीने खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय अपनी फिल्म की शूटिंग करने छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। अक्षय ने यहां रायगढ़ स्थित जिंदल हवाई पट्टी पर अपनी फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग की। उनकी फिल्म साउथ फिल्म का हिंदी रिमेक बताया जा रहा है। आपको बता दें कि जब अक्षय कुमार यहां शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें देखने बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई थी। सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष नितीन कृष्णानी में फिल्म एक्टर अक्षय कुमार के लिए अपनी मर्सिडीज गाड़ी भेजी थी। अभिनेता अक्षय कुमार ने साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक की शूटिंग छत्तीसगढ़ में की है।

बॉलीवुड सितारे

वहीं मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक अब बैक टू बैक कई बॉलीवुड फिल्में और वेबसीरिज की शूटिंग भी छत्तीसगढ़ में होने जा रही है। इसके लिए जल्द ही कई बॉलीवुड सितारे छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये शूटिंग नवंबर और दिसंबर महीने में शुरू हो जाएगी। अब तो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक राजपाल यादव, जूही परमार जैसे कई बॉलीवुड सितारे छत्तीसगढ़ आएंगे और अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगे। शूटिंग रायपुर के अलावा, कवर्धा, दुर्ग-भिलाई खैरागढ़, जशपुर जैसे शहरों में होगी।


बताया जा रहा है कि मुंबई के फिल्म मेकर आकाश आदित्य शबरी का मोहन बॉलीवुड फिल्म लेकर आ रहे हैं । 16 नवंबर से इसकी शूटिंग खैरागढ़ में शुरू होने जा रही है । इसमें जूही परमार, राजपाल यादव, सोहेला कपूर जैसे स्टार नजर आएंगे। दिसंबर में आरा की अनारकली फिल्म के निर्देशक अविनाश दास मुनुरेन वेब सीरीज की शूट छत्तीसगढ़ में करेंगे।


एक नए कांसेप्ट की वेब सीरीज मिसेस फलानी शूट करने के लिए मनीष किशोर रायपुर आएंगे । इस वेब सीरीज में लीड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हैं । अप्रैल में अनारकी का फर्स्ट शेड्यूल पूरा किया जा चुका है। इस वेब सीरीज का दूसरा शैड्यूल 17 नवंबर से रायपुर और आसपास के इलाकों में फिर से शुरू होगा।