छत्तीसगढ़ पर्यटन ऑनलाइन बुकिंग में साइबर ठगी का खतरा, बोर्ड ने किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की सैर की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटन स्थलों और ठहरने की सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली संभावित साइबर ठगी को लेकर पर्यटकों को सतर्क किया है। बोर्ड के मुताबिक, कुछ अनधिकृत वेबसाइट, मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और संदिग्ध लिंक के जरिए छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम पर बुकिंग की पेशकश की जा रही है। बोर्ड ने पर्यटकों से कहा है कि होटल, पर्यटन आवास, टूर पैकेज या अन्य सुविधाओं की बुकिंग के लिए...
चित्रकोट से सिरपुर तक बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर! 2028 तक ग्लोबल पहचान, 500 करोड़ निवेश और 1000 रोजगार का लक्ष्य
छत्तीसगढ़ पर्यटन और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की तैयारी है। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में प्रेस वार्ता के दौरान विभाग की उपलब्धियों, योजनाओं और आगामी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। सरकार का फोकस पर्यटन में निजी निवेश बढ़ाने, स्थानीय रोजगार पैदा करने, धार्मिक स्थलों का विकास करने और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर है। प्रेस वार्ता में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म...
प्रशासन से पर्यटन तक नई जिम्मेदारी, कौन हैं IAS सौमिल रंजन चौबे?
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल को नया प्रबंध संचालक मिल गया है। 2021 बैच के आईएएस अधिकारी सौमिल रंजन चौबे को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। अब उनके सामने छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को आगे बढ़ाने और राज्य की पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा देने की जिम्मेदारी होगी। प्रशासनिक अनुभव के साथ पर्यटन की नई जिम्मेदारी सौमिल रंजन चौबे को राज्य प्रशासन में अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने का अनुभव है। वे बिलासपुर नगर निगम के कमिश्नर के साथ-साथ वित्त विभाग में उप...
विवेक आचार्य के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिला नया आयाम, संस्कृति और पर्यटन विकास को मिली नई दिशा
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक रहे विवेक आचार्य, आईएफएस (2006) का स्थानांतरण वन विभाग में हो चुका है। पर्यटन मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने से जुड़े कई काम आगे बढ़ाए। उनके कार्यकाल में अधोसंरचना विकास के साथ ट्राइबल टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक पर्यटन पर भी जोर रहा। पर्यटन अधोसंरचना के विकास पर फोकस विवेक आचार्य के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को विकसित करने के लिए...
देशभर के पर्यटकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़, रोड शो और ट्रैवल इवेंट्स से बढ़ेगा प्रदेश का पर्यटन
छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन बोर्ड ने 2026-27 की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत आने वाले महीनों में चेन्नई, अहमदाबाद, इंदौर, गुवाहाटी, रांची और वाराणसी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो आयोजित किए जाएंगे। साथ ही देश के प्रमुख पर्यटन आयोजनों में भी छत्तीसगढ़ की भागीदारी होगी। इन गतिविधियों के जरिए राज्य के पर्यटन स्थलों को देशभर के ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर तक पहुंचाने पर जोर है, जिससे छत्तीसगढ़ के लिए नए पर्यटन बाजार और टूर पैकेज तैयार होने के अवसर बढ़ेंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों...
रायपुर से भोपाल तक बनेगा नया एक्सप्रेस-वे! कवर्धा-बेमेतरा-सिमगा से जुड़ेगा कॉरिडोर, जानिए पूरा रूट
भोपाल से रायपुर के बीच सड़क सफर को आसान और तेज करने की दिशा में नई योजना तैयार की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के साथ जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा तक करीब 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजना पर काम कर रही है। प्रस्तावित कॉरिडोर को छत्तीसगढ़ में कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा के रास्ते रायपुर से जोड़ने की योजना है। इससे रायपुर से भोपाल की सड़क यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है। भोपाल से रायपुर तक बनेगा नया सिक्सलेन कॉरिडोर प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे भोपाल से शुरू होकर...
Chhattisgarh Tourism: पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 38वीं बोर्ड बैठक में तैयार हुआ बड़ा रोडमैप
छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र को नई गति देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की 38वीं संचालक मंडल बैठक रायपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं, अधोसंरचना, निवेश, प्रचार-प्रसार और भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक मंथन किया गया। साथ ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने की। इस दौरान पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, टूरिज्म बोर्ड के...
रायगढ़ में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई बीज राखियां, रक्षाबंधन पर हरियाली का संदेश
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने देसी बीजों से बनी विशेष बीज राखियां तैयार की हैं। यह पहल जिला प्रशासन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहयोग से शुरू की गई है। इस अभियान की थीम भाई की कलाई पर प्यार, धरती मां को उपहार रखी गई है। इसका उद्देश्य रक्षाबंधन के साथ-साथ लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए भी प्रेरित करना है। राखी से उगेंगे...
National Film Awards 2026: राम-नामी को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का राष्ट्रीय पुरस्कार
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राम-नामी को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस सम्मान को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए गौरव का क्षण बताते हुए डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक भरतबाला गणपति और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मिली राष्ट्रीय पहचान संस्कृति मंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल एक फिल्म...
वैश्विक पटल पर चमकेगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, राजमेरगढ़ में होगा बैगा कुटीर का निर्माण
छत्तीसगढ़ के पर्यटन नक्शे पर जिले को एक नई पहचान दिलाने की कवायद शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास का जिम्मा खुद उठा लिया है। हाल ही में उन्होंने राजमेरगढ़ का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। राजमेरगढ़ में दिखेगी बैगा संस्कृति की झलक कलेक्टर ने राजमेरगढ़ की चोटी पर बन रही बैगा कुटीर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को प्राकृतिक परिवेश के अनुकूल...