Skip to main content

Trips N Trippers

Trips N Trippers / Articles posted by Trips N Trippers
20 Aug

विवेक आचार्य के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिला नया आयाम, संस्कृति और पर्यटन विकास को मिली नई दिशा

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक रहे विवेक आचार्य, आईएफएस (2006) का स्थानांतरण वन विभाग में हो चुका है। पर्यटन मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने से जुड़े कई काम आगे बढ़ाए। उनके कार्यकाल में अधोसंरचना विकास के साथ ट्राइबल टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक पर्यटन पर भी जोर रहा। पर्यटन अधोसंरचना के विकास पर फोकस विवेक आचार्य के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को विकसित करने के लिए...

19 Aug

देशभर के पर्यटकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़, रोड शो और ट्रैवल इवेंट्स से बढ़ेगा प्रदेश का पर्यटन

छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन बोर्ड ने 2026-27 की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत आने वाले महीनों में चेन्नई, अहमदाबाद, इंदौर, गुवाहाटी, रांची और वाराणसी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो आयोजित किए जाएंगे। साथ ही देश के प्रमुख पर्यटन आयोजनों में भी छत्तीसगढ़ की भागीदारी होगी। इन गतिविधियों के जरिए राज्य के पर्यटन स्थलों को देशभर के ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर तक पहुंचाने पर जोर है, जिससे छत्तीसगढ़ के लिए नए पर्यटन बाजार और टूर पैकेज तैयार होने के अवसर बढ़ेंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों...

Highway
17 Aug

रायपुर से भोपाल तक बनेगा नया एक्सप्रेस-वे! कवर्धा-बेमेतरा-सिमगा से जुड़ेगा कॉरिडोर, जानिए पूरा रूट

भोपाल से रायपुर के बीच सड़क सफर को आसान और तेज करने की दिशा में नई योजना तैयार की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के साथ जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा तक करीब 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजना पर काम कर रही है। प्रस्तावित कॉरिडोर को छत्तीसगढ़ में कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा के रास्ते रायपुर से जोड़ने की योजना है। इससे रायपुर से भोपाल की सड़क यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है। भोपाल से रायपुर तक बनेगा नया सिक्सलेन कॉरिडोर प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे भोपाल से शुरू होकर...

21 Jul

Chhattisgarh Tourism: पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 38वीं बोर्ड बैठक में तैयार हुआ बड़ा रोडमैप

छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र को नई गति देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की 38वीं संचालक मंडल बैठक रायपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं, अधोसंरचना, निवेश, प्रचार-प्रसार और भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक मंथन किया गया। साथ ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने की। इस दौरान पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, टूरिज्म बोर्ड के...

20 Jul

रायगढ़ में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई बीज राखियां, रक्षाबंधन पर हरियाली का संदेश

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने देसी बीजों से बनी विशेष बीज राखियां तैयार की हैं। यह पहल जिला प्रशासन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहयोग से शुरू की गई है। इस अभियान की थीम भाई की कलाई पर प्यार, धरती मां को उपहार रखी गई है। इसका उद्देश्य रक्षाबंधन के साथ-साथ लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए भी प्रेरित करना है। राखी से उगेंगे...

20 Jul

National Film Awards 2026: राम-नामी को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का राष्ट्रीय पुरस्कार

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राम-नामी को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस सम्मान को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए गौरव का क्षण बताते हुए डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक भरतबाला गणपति और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मिली राष्ट्रीय पहचान संस्कृति मंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल एक फिल्म...

rajmergarh
19 Jul

वैश्विक पटल पर चमकेगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, राजमेरगढ़ में होगा बैगा कुटीर का निर्माण

छत्तीसगढ़ के पर्यटन नक्शे पर जिले को एक नई पहचान दिलाने की कवायद शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास का जिम्मा खुद उठा लिया है। हाल ही में उन्होंने राजमेरगढ़ का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। राजमेरगढ़ में दिखेगी बैगा संस्कृति की झलक कलेक्टर ने राजमेरगढ़ की चोटी पर बन रही बैगा कुटीर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को प्राकृतिक परिवेश के अनुकूल...

19 Jul

FAITH Conclave में छत्तीसगढ़ ने दिखाई पर्यटन की नई तस्वीर, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को मिली सराहना

नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित FAITH Conclave 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन ने प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कर राष्ट्रीय पर्यटन जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। देशभर के पर्यटन विशेषज्ञों, हॉस्पिटेलिटी उद्योग के प्रतिनिधियों, ट्रैवल एजेंट्स और मीडिया के बीच राज्य की पर्यटन संभावनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ को निवेश, साझेदारी और अनुभव आधारित पर्यटन के लिए उभरते गंतव्य के रूप में पेश किया गया। राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी (FAITH) की ओर से...

17 Jul

सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा सरगुजा संभाग के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित फेम ट्रिप से एक दिन पूर्व अम्बिकापुर में विशेष होटल भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमंत्रित टूर ऑपरेटर्स एवं ट्रैवल एजेंट्स को सरगुजा में उपलब्ध उत्कृष्ट आवासीय सुविधाओं, आतिथ्य परंपरा तथा पर्यटन के अनुकूल अधोसंरचना से परिचित कराना था, ताकि वे भविष्य में अधिक से अधिक पर्यटकों को इस क्षेत्र की ओर आकर्षित कर सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित टूर ऑपरेटर्स एवं...

16 Jul

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

छत्तीसगढ़ अब भारत के पर्यटन मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पूर्व महानिदेशक मीनाक्षी शर्मा ने राज्य का विस्तृत भ्रमण किया। उन्होंने अपनी 14 दिवसीय यात्रा के बाद छत्तीसगढ़ को देश का सबसे मौलिक पर्यटन गंतव्य बताया है। 14 दिन की यात्रा और छत्तीसगढ़ का वैभव श्रीमती शर्मा ने अपनी यात्रा रायपुर से शुरू की थी। उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन और जनजातीय संग्रहालय में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देखा। इसके बाद, उन्होंने कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर का दौरा किया। उन्होंने इस मंदिर को...