Trips N Trippers

Trips N Trippers / Posts tagged "Travel & Tourism"
1 Apr

अंबिकापुर-दिल्ली फ्लाइट शुरू

सरगुजा संभाग के लोगों का बरसों पुराना सपना आज हकीकत में बदल गया है। सोमवार से दरिमा स्थित माँ महामाया विमानतल से दिल्ली और कोलकाता के लिए नियमित हवाई सेवा आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पास चंदखुरी से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इस ऐतिहासिक सफर का आगाज किया। हवाई चप्पल वाले भी करेंगे सफर: सीएम साय शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना थी कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर...

riders
31 Mar

बस्तर राइडर्स मीट 2026 4 अप्रैल को होगा ऐतिहासिक आयोजन

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में 4 अप्रैल 2026 को एक अनूठा और रोमांच से भरपूर आयोजन “बस्तर राइडर्स मीट 2026” होने जा रहा है। गरुड़ा राइडिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र का पहला और अब तक का सबसे बड़ा राइडर्स मीट माना जा रहा है, जिसमें देशभर के बाइक प्रेमी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन की खास बात यह है कि यह केवल रफ्तार और एडवेंचर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेगा। बस्तर...

24 Mar

प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी

प्रकृति के करीब, पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना और स्थानीय संस्कृति व वन्यजीवों का सम्मान करते हुए की जाने वाली यात्रा है। इसका मुख्य उद्देश्य वन एवं वन्यजीव का संरक्षण, शिक्षा और स्थानीय समुदायों को लाभ पहुँचाना ही ईको-पर्यटन है। रायपुर जिले के खरोरा के पास ग्राम मोहरेंगा में ‘नेचर सफारी मोहरेंगा’ में नई ईको-पर्यटन सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। विधायक सर्वश्री किरण सिंहदेव, अनुज शर्मा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि...

gangrel
24 Mar

गंगरेल नौकायान उत्सव से धमतरी को मिली नई पहचान

आज का दिन धमतरी जिले के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब पहली बार गंगरेल बांध की शांत एवं मनमोहक जलधारा पर गंगरेल नौकायान उत्सव के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी में आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अद्भुत गति, संतुलन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर उत्साह, रोमांच और जनसहभागिता का अद्वितीय संगम देखने को मिला। 52 टीमों ने दिखाया दम… महानदी की लहरों पर दौड़ी...

FAM Tour
20 Mar

Chhattisgarh Tourism Board Showcases State’s Potential Through FAM Tour

The Chhattisgarh Tourism Board successfully organized a six-day Familiarization (FAM) Tour from March 13 to18, 2026, aimed at promoting the state’s tourism potential among key stakeholders across India. The initiative brought together nearly 30 tour operators and travel agents from regions including Ranchi, Maharashtra, Chennai, Bengaluru, Andaman & Nicobar Islands, West Bengal, Karnataka, Delhi, and Odisha. The program offered participants an immersive experience of Chhattisgarh’s diverse tourism landscape, including its natural beauty, waterfalls, forest ecosystems, heritage sites, and vibrant tribal culture. To ensure comprehensive exposure, the delegates were divided into two curated...

13 Mar

जशपुर घूमने का बना रहे प्लान? तो इन होमस्टे में रुकना न भूलें

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को लेकर जो पहल शुरू की गई है, उसका असर अब जशपुर जिले में साफ दिखाई दे रहा है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो जशपुर के गांवों में बने ये होमस्टे आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। हाल के दिनों में यहाँ पर्यटकों की संख्या में जो उछाल आया है, वो वाकई हैरानी की बात है। जशपुर की वादियों में मेहमाननवाजी का नया दौर बता दें कि जशपुर के गांवों में...

Dhamni
13 Mar

धमनी बना छत्तीसगढ़ का नया टूरिज्म हब

बलौदाबाजार जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आपको वीकेंड पर घूमने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वनमंडल बलौदाबाजार के अंतर्गत आने वाले ईको-पर्यटन ग्राम धमनी में अब नौकाविहार की सुविधा शुरू कर दी गई है। महानदी के शांत तट पर शुरू हुई यह पहल न केवल पर्यटकों का दिल जीतेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए कमाई का नया जरिया भी बनेगी। महानदी के तट पर अब बढ़ेगा पर्यटन का क्रेज हैरानी की बात यह है कि बलौदाबाजार का धमनी गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता...

indian
9 Mar

पश्चिम एशिया में तनाव को देखते हुए भारत सरकार का बड़ा कदम

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न वर्तमान तनावपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने सुरक्षा और सतर्कता के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने इस स्थिति की लगातार निगरानी करने और वहां फंसे या प्रभावित हो सकने वाले भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। यह कदम क्षेत्र में अस्थिरता के बीच नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विदेश मंत्रालय द्वारा स्थापित यह विशेष नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से सक्रिय...

holi
6 Mar

दुनिया ने खेली होली पर रायगढ़ के इस गांव में नहीं उड़ा गुलाल

पंचांग नहीं 'दिन' तय करता है त्यौहार! छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ऐसा गांव है जहाँ होली की खुशियां पंचांग की तिथियों से नहीं, बल्कि सप्ताह के खास दिनों के अनुशासन से तय होती हैं। बरमकेला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले साल्हेओना गांव में सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, होलिका दहन और रंगों का उत्सव केवल मंगलवार या शनिवार को ही मनाया जाता है, चाहे आधिकारिक तौर पर होली किसी भी दिन क्यों न पड़ रही हो। यह अनोखी परंपरा छत्तीसगढ़ की उस समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है,...

abu dhabi
2 Mar

अबू धाबी में फंसे पर्यटकों को राहत; DCT उठाएगा होटल का पूरा खर्च

इजराइल और अमेरिका का ईरान पर जारी भीषण युद्ध अब वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका है, जिसके चलते दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी शनिवार रात ईरानी हमले का निशाना बनी है। इस अप्रत्याशित संकट और इसके बाद लागू हुए कड़े यात्रा प्रतिबंधों ने हजारों अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को अधर में लटका दिया है। इन बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच अबू धाबी सरकार ने फंसे हुए मेहमानों को बड़ी राहत देते हुए उनके प्रवास को बढ़ाने और उसका खर्च वहन करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह...