Skip to main content

Trips N Trippers

Trips N Trippers / India  / Chhattisgarh (Page 2)
13 Jul

न्यूजीलैंड दौरे पर मोदी की अनोखी भेंट, चर्चा में छत्तीसगढ़ की कला Dhokra Tree of Life

भारत की संस्कृति का डंका अब सात समंदर पार भी बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को एक खास तोहफा दिया। उन्होंने उन्हें छत्तीसगढ़ के बस्तर की मशहूर Dhokra Tree of Life शिल्पकृति भेंट की। इस भेंट ने पूरी दुनिया में बस्तर की कला का मान बढ़ा दिया है। बस्तर की कला को वैश्विक पहचान यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों के लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है। बस्तर की हजारों साल पुरानी जनजातीय कला अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर है। प्रधानमंत्री द्वारा इस कला का...

13 Jul

Chhattisgarh Tourism ने कोलकाता में रचा इतिहास, मिला सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का राष्ट्रीय पुरस्कार

कोलकाता में आयोजित देश के प्रतिष्ठित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ ने बड़ी सफलता हासिल की है। तीन दिवसीय इस व्यापार मेले में राज्य के आकर्षक पवेलियन को सर्वश्रेष्ठ सजावट का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 21 राज्यों के बीच छत्तीसगढ़ का दबदबा इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 21 राज्यों ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ पर्यटन को उनकी सृजनात्मक प्रस्तुति के लिए 'बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस' सम्मान दिया गया। नतीजतन, राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की सांस्कृतिक पहचान को एक नई प्रतिष्ठा मिली है। यह मेला 10 से 12 जुलाई...

bhoramdeo eco trail
12 Jul

भोरमदेव में शुरू हुआ 6 किमी लंबा इको ट्रेल, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित भोरमदेव अभ्यारण्य अब इको-टूरिज्म का नया केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में आयोजित वन महोत्सव के दौरान भोरमदेव में 6 किलोमीटर लंबे इको ट्रेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ इस ट्रेल का भ्रमण कर प्रकृति की गोद में जंगल की सुंदरता का अनुभव लिया। पर्यटन से बदलेगी स्थानीय अर्थव्यवस्था उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भोरमदेव क्षेत्र अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए जाना जाता है। जंगल सफारी के...

bhoramdeo eco trail
12 Jul

भोरमदेव में शुरू हुआ 6 किमी लंबा इको ट्रेल, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित भोरमदेव अभ्यारण्य अब इको-टूरिज्म का नया केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में आयोजित वन महोत्सव के दौरान भोरमदेव में 6 किलोमीटर लंबे इको ट्रेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ इस ट्रेल का भ्रमण कर प्रकृति की गोद में जंगल की सुंदरता का अनुभव लिया। पर्यटन से बदलेगी स्थानीय अर्थव्यवस्था उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भोरमदेव क्षेत्र अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए जाना जाता है। जंगल सफारी के...

11 Jul

बलौदाबाजार-भाटापारा बनेगा पर्यटकों की पहली पसंद

छुइहा जलाशय से लेकर गिरौदपुरी धाम तक होगा कायाकल्प अब वह दिन दूर नहीं जब बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश के एक बड़े पर्यटन हब के रूप में जाना जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के पर्यटन स्थलों को नया रूप देने के लिए एक बड़ी कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा की पहल पर हुई 'जिला पर्यटन विकास समिति' की बैठक में जिले को टूरिज्म मैप पर चमकने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। छुइहा जलाशय बनेगा नया टूरिज्म स्पॉट शहर के बेहद करीब स्थित छुइहा जलाशय का चेहरा...

paryatan
10 Jul

कोलकाता में छा गया छत्तीसगढ़! TTF-2026 में बस्तर की संस्कृति देख मंत्रमुग्ध हुए पर्यटक

कोलकाता के विश्व बंगला प्रांगण में इन दिनों छत्तीसगढ़ का रंग चढ़ा हुआ है। ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF)-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का पवेलियन सैलानियों और टूर ऑपरेटर्स के लिए हॉट स्पॉट बन गया है। 10 से 12 जुलाई तक चल रहे इस फेयर में छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। विदेशी मेहमान भी हुए मुरीद फेयर के उद्घाटन के दौरान जब छत्तीसगढ़ के पवेलियन का दरवाजा खुला, तो वहां पहुंचे दिग्गजों की आंखें फटी रह गईं। गोवा के...

9 Jul

गनियारी बनेगा ‘कलाग्राम’, पर्यटन और लोकसंस्कृति को मिलेगा नया आयाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने पद्मविभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई की स्मृति को सहेजने और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने घोषणा की कि तीजन बाई के गृहग्राम गनियारी को 'कलाग्राम' के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पंडवानी और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला को संरक्षित करने के साथ-साथ गनियारी को सांस्कृतिक एवं पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना है। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष...

8 Jul

बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद, पर्यटकों के लिए शुरू हुआ नया पर्यटन सर्किट

वन्यजीवों के प्रजनन काल के दौरान उनकी सुरक्षा और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से बारनावापारा वन्यजीव अभयारण्य को 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान पर्यटकों को प्रकृति, संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए बलौदाबाजार वनमंडल ने बारनावापारा-सिरपुर पर्यटन सर्किट: द सेक्रेड गारलैंड की शुरुआत की है। सर्किट में शामिल हैं कई प्रमुख पर्यटन स्थल इस पर्यटन सर्किट में सिरपुर, धसकुड जलप्रपात, तुरतुरिया ईको कल्चरल सेंटर, गिरौदपुरी धाम, सिद्धखोल जलप्रपात, सोनाखान, शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक, देवपुर नेचर कैंप,...

tatamaari
6 Jul

मानसून में निखरा टाटामारी का सौंदर्य, बादलों और हरियाली के बीच उमड़ रहे पर्यटक

मानसून की पहली बारिश के साथ ही कोंडागांव जिले के केशकाल स्थित टाटामारी की खूबसूरती अपने पूरे रंग में लौट आई है। चारों ओर फैली हरियाली, बादलों से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं इस पर्यटन स्थल को और भी आकर्षक बना रही हैं। यही वजह है कि इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। बारिश के बाद टाटामारी का नजारा देखने लायक है। दूर-दूर तक फैले हरे-भरे पहाड़, घाटियों का विहंगम दृश्य और शांत वातावरण लोगों को प्रकृति के करीब होने का एहसास करा रहा है। सुबह और...

csr
4 Jul

सीएसआर फंड से जंगलों में विकसित होंगे नए प्रोजेक्ट, इको-टूरिज्म में बढ़ेगा निवेश

छत्तीसगढ़ में अब वन विभाग कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के माध्यम से जंगलों में नए विकास कार्य शुरू करेगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल वन क्षेत्रों का संरक्षण करना है, बल्कि इको-टूरिज्म को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक अवसर भी तैयार करना है। वन विभाग द्वारा राज्य की प्रमुख खनन एवं औद्योगिक कंपनियों के समक्ष एक प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें बताया गया कि CSR राशि का उपयोग किन-किन क्षेत्रों में प्रभावी रूप से किया जा सकता है। प्रस्तावित परियोजनाओं में जंगलों में बुनियादी सुविधाओं का...