Skip to main content

Trips N Trippers

Trips N Trippers / India  / Chhattisgarh (Page 3)
22 Jul

Chitrakote Waterfall के पास बनेगी टेंट सिटी, 25 करोड़ की परियोजना से बदलेगी बस्तर की तस्वीर

छत्तीसगढ़ सरकार ने Chitrakote Waterfall के आसपास पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बस्तर जिले के तीरथ गांव में चित्रकोट जलप्रपात से करीब 500 मीटर दूर 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक टेंट सिटी विकसित की जाएगी। यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर तैयार होगी। मंगलवार को मंत्रालय में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (PPPAC) की बैठक में इस परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में लागत, वित्तीय मॉडल और पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न...

20 Jul

National Film Awards 2026: राम-नामी को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का राष्ट्रीय पुरस्कार

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राम-नामी को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस सम्मान को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए गौरव का क्षण बताते हुए डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक भरतबाला गणपति और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मिली राष्ट्रीय पहचान संस्कृति मंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल एक फिल्म...

17 Jul

सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा सरगुजा संभाग के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित फेम ट्रिप से एक दिन पूर्व अम्बिकापुर में विशेष होटल भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमंत्रित टूर ऑपरेटर्स एवं ट्रैवल एजेंट्स को सरगुजा में उपलब्ध उत्कृष्ट आवासीय सुविधाओं, आतिथ्य परंपरा तथा पर्यटन के अनुकूल अधोसंरचना से परिचित कराना था, ताकि वे भविष्य में अधिक से अधिक पर्यटकों को इस क्षेत्र की ओर आकर्षित कर सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित टूर ऑपरेटर्स एवं...

16 Jul

छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

छत्तीसगढ़ अब भारत के पर्यटन मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पूर्व महानिदेशक मीनाक्षी शर्मा ने राज्य का विस्तृत भ्रमण किया। उन्होंने अपनी 14 दिवसीय यात्रा के बाद छत्तीसगढ़ को देश का सबसे मौलिक पर्यटन गंतव्य बताया है। 14 दिन की यात्रा और छत्तीसगढ़ का वैभव श्रीमती शर्मा ने अपनी यात्रा रायपुर से शुरू की थी। उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन और जनजातीय संग्रहालय में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देखा। इसके बाद, उन्होंने कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर का दौरा किया। उन्होंने इस मंदिर को...

16 Jul

रायगढ़ में फिर गूंजेगी कला की थाप: 41वें चक्रधर समारोह की तारीख तय

रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक चक्रधर समारोह-2026 इस वर्ष 14 से 23 सितंबर तक आयोजित होगा। यह कार्यक्रम स्थानीय रामलीला मैदान में होगा। यह आयोजन 10 दिनों तक चलेगा। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलाकार चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा हुई। स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच कलेक्टर मयंक...

13 Jul

न्यूजीलैंड दौरे पर मोदी की अनोखी भेंट, चर्चा में छत्तीसगढ़ की कला Dhokra Tree of Life

भारत की संस्कृति का डंका अब सात समंदर पार भी बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को एक खास तोहफा दिया। उन्होंने उन्हें छत्तीसगढ़ के बस्तर की मशहूर Dhokra Tree of Life शिल्पकृति भेंट की। इस भेंट ने पूरी दुनिया में बस्तर की कला का मान बढ़ा दिया है। बस्तर की कला को वैश्विक पहचान यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों के लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है। बस्तर की हजारों साल पुरानी जनजातीय कला अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर है। प्रधानमंत्री द्वारा इस कला का...

13 Jul

Chhattisgarh Tourism ने कोलकाता में रचा इतिहास, मिला सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का राष्ट्रीय पुरस्कार

कोलकाता में आयोजित देश के प्रतिष्ठित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ ने बड़ी सफलता हासिल की है। तीन दिवसीय इस व्यापार मेले में राज्य के आकर्षक पवेलियन को सर्वश्रेष्ठ सजावट का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 21 राज्यों के बीच छत्तीसगढ़ का दबदबा इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 21 राज्यों ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ पर्यटन को उनकी सृजनात्मक प्रस्तुति के लिए 'बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस' सम्मान दिया गया। नतीजतन, राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की सांस्कृतिक पहचान को एक नई प्रतिष्ठा मिली है। यह मेला 10 से 12 जुलाई...

bhoramdeo eco trail
12 Jul

भोरमदेव में शुरू हुआ 6 किमी लंबा इको ट्रेल, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित भोरमदेव अभ्यारण्य अब इको-टूरिज्म का नया केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में आयोजित वन महोत्सव के दौरान भोरमदेव में 6 किलोमीटर लंबे इको ट्रेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ इस ट्रेल का भ्रमण कर प्रकृति की गोद में जंगल की सुंदरता का अनुभव लिया। पर्यटन से बदलेगी स्थानीय अर्थव्यवस्था उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भोरमदेव क्षेत्र अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए जाना जाता है। जंगल सफारी के...

bhoramdeo eco trail
12 Jul

भोरमदेव में शुरू हुआ 6 किमी लंबा इको ट्रेल, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित भोरमदेव अभ्यारण्य अब इको-टूरिज्म का नया केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में आयोजित वन महोत्सव के दौरान भोरमदेव में 6 किलोमीटर लंबे इको ट्रेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ इस ट्रेल का भ्रमण कर प्रकृति की गोद में जंगल की सुंदरता का अनुभव लिया। पर्यटन से बदलेगी स्थानीय अर्थव्यवस्था उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भोरमदेव क्षेत्र अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए जाना जाता है। जंगल सफारी के...

11 Jul

बलौदाबाजार-भाटापारा बनेगा पर्यटकों की पहली पसंद

छुइहा जलाशय से लेकर गिरौदपुरी धाम तक होगा कायाकल्प अब वह दिन दूर नहीं जब बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश के एक बड़े पर्यटन हब के रूप में जाना जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के पर्यटन स्थलों को नया रूप देने के लिए एक बड़ी कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा की पहल पर हुई 'जिला पर्यटन विकास समिति' की बैठक में जिले को टूरिज्म मैप पर चमकने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। छुइहा जलाशय बनेगा नया टूरिज्म स्पॉट शहर के बेहद करीब स्थित छुइहा जलाशय का चेहरा...