” सस्टेनेबल टूरिज्म ” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश
न्यू सर्किट हाउस के सेमिनार हॉल में बुधवार को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने सस्टेनेबल टूरिज्म पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्टेकहोल्डर्स को छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र में उनकी क्षमता और लक्ष्य को निर्धारित करना और विभिन्न समुदायों को प्रेरित करना था। इस कार्यशाला को प्रसिद्ध संस्था 'टॉफ टाइगर्स' ने संचालित किया । सुश्री चिंदु चंदन ने ट्रेव्हल इण्डस्ट्री की कुछ प्रमुख गतिविधियों के बारे में अपना वक्तव्य दिया । टॉफ टॉइगर्स एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो जंगलों और ग्रामीण अंचल के वातावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित...
विश्व साइकिल दिवस पर ट्रिप एन ट्रिपर्स और छग पर्यटन विभाग का आयोजन
जैसा कि आप जानते ही हैं हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद है तो वहीं साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है। ऐसे में साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है। यह पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा साधन है। डीजल-पेट्रोल का दोहन कम होने के साथ ही शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होता है। वहीं स्वस्थ रखने के लिए भी साइकिल का उपयोग किया जाता है। विश्व बाइसिकिल दिवस के बारे में जानकारी साइकिल...
माउस डियर – कांगेर घाटी में दिखा अब सबसे छोटे कद का हिरण…
छत्तीसगढ़ में बस्तर स्थित विख्यात कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में अब दुर्लभ प्रजाति 'माउस डियर' की तस्वीर कैमरा ट्रेप में कैद हुई है। हाल ही में वहां राष्ट्रीय उद्यान में संकटापन्न जंगली भेडिय़ों की वापसी के साथ-साथ इससे लगे गांवों तक छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी 'पहाड़ी मैना' की भी मीठी बोली गूंजने लगी है। यह वन विभाग की पहल से वन्यजीवों के सुरक्षित रहवास के लिए हो रहे कार्यों के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि भारत में पाए जाने वाले हिरणों की 12 प्रजातियों में से माउस...
छत्तीसगढ़ में होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव
नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुतिआगामी 1 से 3 जून तक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रामलीला मैदान में होन जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियों की विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। महोत्सव में अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए रायगढ़ में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की...
हमारे देश में एडवेंचर और रिलिजन टूरिज्म की बहुत संभावनाएं : श्रेयस तलपड़े
जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, ट्रिप्स एन ट्रिपर्स एवं छत्तीसगढ़ी क्रिएशन के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने चलो चले प्रकृति की ओर...
छग पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और सूचना केन्द्र का शुभारंभ बिलासपुर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हुए निजी एवं शासकीय संस्थाओं को पर्यटन से लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा बिलासपुर में क्षेत्रीय कार्यालय सह पर्यटन सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथियों ने प्रताप चौक स्थित राघवेन्द्र भवन में क्षेत्रीय पर्यटक सूचना केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय से...
डोस्मोचे – लद्दाख में मनाया जाने वाला एक बौद्ध त्योहार
लद्दाख में मनाया जाने वाला एक बौद्ध त्योहार- डोस्मोचे डोस्मोचे भारत के लद्दाख में मनाया जाने वाला एक बौद्ध त्योहार है। यह लेह, लिकिर और दिस्कित मठों में मनाया जाता है। यह नए साल के जश्न का आखिरी त्योहार है, दूसरा लोसर है। दो दिवसीय दोसमोचे उत्सव लेह जिले और ज़ांस्कर सब डिवीजन के लिए एक राजपत्रित अवकाश है। यह लेह , लिकिर और दिस्कित मठों में मनाया जाता है । यह नए साल के जश्न का आखिरी त्योहार है, दूसरा लोसार है । यह लद्दाख के सबसे लोकप्रिय प्रार्थना त्योहारों...
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के संचालक मंडल की 35 वीं बैठक
दिनांक 17/02/2023 को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के मुख्यालय में संचालक मंडल की 35 वीं बैठक माननीय अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में माननीय उपाध्यक्ष महोदया श्रीमती चित्ररेखा साहू, , प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार साहू IFS एवं वाणिज्य कर विभाग, वित्त विभाग, वन विभाग ,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई जिनमें बोर्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सम्मिलित...
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आयोजन 31 जनवरी को
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ विषय पर पैनल डिस्कशन और लाइव बैंड का आयोजन 31 जनवरी को युवा उद्यमी, गायिका और म्यूजिक कंपोजऱ सुश्री अनन्या बिड़ला लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में देंगी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ विषय पर पैनल डिस्कशन और लाइव बैंड का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में युवा उद्यमी, गायिका और म्यूजिक कंपोजऱ सुश्री अनन्या बिड़ला लाइव...